बड़वानी में 2 लाख के ड्रिप पाइप जलकर राख: घर की छत पर रखे थे, अचानक लपटें उठने लगीं; आधे घंटे में पाया काबू – Barwani News

बड़वानी में 2 लाख के ड्रिप पाइप जलकर राख:  घर की छत पर रखे थे, अचानक लपटें उठने लगीं; आधे घंटे में पाया काबू – Barwani News


बड़वानी के पास ग्राम सेगांव में एक किसान के घर की छत पर रखी लाखों रुपए की ड्रिप सिंचाई पाइप जलकर राख हो गए। यह घटना बुधवार रात करीब 9 बजे हुई, जिसमें किसान सुरेश पिता मांगीलाल काग को 2 लाख का आर्थिक नुकसान हुआ है। आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है।

.

जानकारी के अनुसार, किसान सुरेश ने अपने 12 एकड़ खेत में उपयोग के लिए ड्रिप पाइप घर की छत पर रखे थे। बुधवार रात अचानक छत से आग की लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी ड्रिप पाइप को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वे पूरी तरह जलकर खाक हो गए।

आसपास के ग्रामीणों ने आग देखकर तुरंत नगर पालिका को सूचना दी। इसके बाद तत्काल फायर ब्रिगेड घटनास्थल पर पहुंची। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया।

किसान सुरेश ने बताया कि जली हुई ड्रिप पाइप की कीमत दो लाख रुपए से अधिक थी। उन्होंने प्रशासन से इस नुकसान का पंचनामा बनवाकर उचित मुआवजे की मांग की है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।



Source link