भारत ने किया साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट स्क्वाड का ऐलान, पंत की हुई वापसी

भारत ने किया साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट स्क्वाड का ऐलान,  पंत की हुई वापसी


नई दिल्ली: साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है. टीम में ऋषभ पंत और आकाशदीप सिंह की वापसी हुई है. वहीं तेज गेंदबाज मोहम्मद  शमी को एक बार फिर से मौका नहीं मिला है. भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 14 से 18 नवंबर के बीच पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स के मैदान पर खेला जाएगा.

बता दें कि ऋषभ पंत और आकाशदीप सिंह इंग्लैंड दौरे के बाद टीम इंडिया में वापसी कर रहे हैं. इन दोनों खिलाड़ियों को इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के दौरान चोट लगी थी. इस वजह से पंत और आकाशदीप वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में नहीं खेल पाए थे, लेकिन अब उन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ वापसी का मौका मिला है.

मोहम्मद शमी को नहीं मिला मौका

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में एक बार फिर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को मौका नहीं मिला है. शमी इस समय में घरेलू क्रिकेट में बंगाल के लिए ट्रॉफी में खेल रहे हैं. रणजी ट्रॉफी में शमी ने शानदार प्रदर्शन भी किया है, लेकिन इसके बावजूद चयनकर्ता उनके नाम पर विचार नहीं किया. दरअसल शमी ने हाल ही में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर पर टिप्पणी भी की थी. चयनकर्ताओं का मानना है को फिटनेस की समस्या है, जिसकी वजह से उन्हें नहीं चुना जा रहा है.

इंडिया ए के लिए पंत ने कर रहे हैं कप्तानी

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में वापसी करने वाले पंत इंडिया ए की कप्तानी भी कर रहे हैं. टेस्ट सीरीज से पहले इंडिया ए और साउथ अफ्रीका ए के बीच दो चार दिनी टेस्ट मैच खेला जा रहा है. पहले मैच में ऋषभ पंत की दमदार अर्धशतकीय पारी से इंडिया ए ने साउथ अफ्रीका ए को हराया कर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई है.

भारत की टेस्ट टीम: शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर) (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जड़ेजा, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रित बुमराह, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, आकाश दीप.



Source link