व्यापारी मानिकलाल गुप्ता अपने बेटे के साथ।
मऊगंज में गला व्यापारी मानिकलाल गुप्ता के खाते से ऑनलाइन ठगी कर निकाले गए 6 लाख 57 हजार रुपए वापस मिल गए। यह घटना 25 अक्टूबर को हुई, जब व्यापारी मानिकलाल गुप्ता को अपने इंडियन बैंक के नेट बैंकिंग में तकनीकी समस्या का सामना करना पड़ा। उन्होंने मदद के
.
ठग ने खुद को बैंक कर्मचारी बताकर व्यापारी से संपर्क किया और उन्हें एक मोबाइल ऐप डाउनलोड करने के लिए कहा। इसी ऐप का उपयोग करके ठग ने व्यापारी के खाते से पांच बार में कुल 6 लाख 57 हजार रुपए निकाल लिए।
साइबर सेल ठगों के खातों को होल्ड करा दिया था
ठगी का एहसास होते ही व्यापारी ने तत्काल पुलिस से संपर्क किया। पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सोनी ने साइबर सेल टीम को जांच का जिम्मा सौंपा। साइबर सेल टीम ने तुरंत एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज की और ठग के खातों को होल्ड करवा दिया। साइबर सेल की इस कार्रवाई के कारण सभी लेनदेन रद्द हो गए और पूरी रकम व्यापारी के खाते में वापस आ गई।
पुलिस अधीक्षक दिलीप सोनी ने बताया कि फरियादी की सतर्कता और समय पर शिकायत दर्ज कराने के कारण ही पूरी राशि वापस मिल पाई। उन्होंने कहा कि यदि थोड़ी भी देरी होती, तो रकम वापस मिलना मुश्किल हो सकता था।
एसपी सोनी ने नागरिकों से अपील की है कि साइबर ठगी का शिकार होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।
रकम वापस मिलने के बाद व्यापारी मानिकलाल गुप्ता ने पुलिस और साइबर टीम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पुलिस की समय पर कार्रवाई के बिना उनकी मेहनत की कमाई चली जाती।