रायसेन में बुधवार दोपहर को पाड़ों की रोमांचित लड़ाई हुई। पहली बार लड़ाई 25 मिनट से अधिक समय तक चली, जिसमें कल्लू किंग नामक पाड़े ने तबाही किंग को हरा दिया। इस मुकाबले को देखने के लिए बाईपास रोड फिल्टर प्लांट के पास 700 से 800 लोग जमा हुए थे।
.
लड़ाई राकेश यादव के कल्लू किंग और बेरसिया के गट्टू नितेश यादव के तबाही किंग के बीच हुई थी। दोनों पाड़ों के बीच 25 मिनट से अधिक समय तक जोर आजमाइश और दांव-पेच चलते रहे। अंत में, राकेश यादव के कल्लू किंग ने जीत हासिल की।
जीत के बाद, यादव समाज के लोगों ने ढोल-नगाड़ों ओर उत्साह के साथ शहर में विजेता पाड़े का विजय जुलूस निकाला। इस दौरान पाड़े को मालाएं भी पहनाई गईं।


रायसेन में यादव समाज की परंपरा के अनुसार, दिवाली के दूसरे दिन से देवउठनी ग्यारस तक पाड़ों की लड़ाई का आयोजन किया जाता है। हालांकि, इस बार देवउठानी ग्यारस पर लड़ाई नहीं कराई गई थी। आज बुधवार, 5 नवंबर को यह लड़ाई आयोजित की गई।
इसी दिन, दशहरे मैदान में भी एक अन्य पाड़ों की लड़ाई का आयोजन किया गया था। वहां भी बड़ी संख्या में दर्शक इस मुकाबले को देखने पहुंचे थे।