समधी के चक्कर में समधन ने छोड़ा अपना पति, बेटा, घर! जहां से आनी थी बहू…वहीं ‘मां’ बनकर रह रही

समधी के चक्कर में समधन ने छोड़ा अपना पति, बेटा, घर! जहां से आनी थी बहू…वहीं ‘मां’ बनकर रह रही


Last Updated:

Ujjain News: उज्जैन में समधी-समधन का अनोखा प्रेम पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है. 50 साल के समधी के प्रेम में पड़ी 45 साल की समधन ने पुलिस के सामने कहा दिया कि वह अब प्रेमी के साथ ही रहेगी. जानें पूरा माजरा…

Ujjain News: उज्जैन के बड़नगर क्षेत्र में एक ऐसा प्रेम प्रसंग सामने आया है, जो पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया है. यहां दो परिवारों के बीच बेटे-बेटी की शादी तय होने के कुछ ही दिनों बाद दूल्हे की मां और दुल्हन के पिता के बीच प्रेम हो गया. सगाई की तैयारियां जोरों पर थीं, लेकिन समधी-समधन का यह अनचाहा रिश्ता न केवल शादी टाल गया, बल्कि थाने तक पहुंच गया. दोनों परिवारों को सामाजिक शर्मिंदगी का सामना करना पड़ रहा है, जबकि पुलिस सहमति के आधार पर हस्तक्षेप करने से बच रही है.

मामला ऊंटवासा गांव की 45 वर्षीय महिला का है. महिला के बड़े बेटे की शादी चिकली गांव के 50 वर्षीय किसान की बेटी से तय हुई थी. दोनों पक्षों ने रिश्ता पक्का कर लिया था और सगाई की तैयारियां चल रही थीं. लेकिन, इसी दौरान दूल्हे की मां और दुल्हन के पिता के बीच नजदीकियां बढ़ गईं. प्रेम में महिला ने अपने पति और परिवार को छोड़ दिया. करीब आठ दिन से वह घर से गायब थी. रिश्तेदारों और परिजनों ने उसे ढूंढा, लेकिन कहीं सुराग नहीं मिला. आखिरकार, महिला के बेटे ने बड़नगर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई.

पुलिस से कहा, घर नहीं जाऊंगी
पुलिस ने तत्काल छानबीन शुरू की और महिला को बरामद कर थाने लाई. पूछताछ में महिला ने चौंकाने वाली बात कही. उसने बताया कि वह अपने होने वाले समधी (किसान) के प्यार में पड़ गई है. सगाई से पहले ही दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया था, जिसके चलते वह घर छोड़कर चली गई. थाने में पूछे जाने पर महिला ने घर लौटने से साफ इंकार कर दिया. वह अपने प्रेमी के साथ चिकली गांव चली गई. किसान ने भी सहमति जताई और अब दोनों दो दिनों से खुले तौर पर साथ रह रहे हैं.

मां-बाप के कदम से बच्चे आहत
इस घटना ने दोनों परिवारों को झकझोर दिया. सगाई टल गई और अब बेटा-बेटी के बीच रिश्ता टूटने की कगार पर है. बच्चे अपने माता-पिता के इस कदम से बेहद आहत हैं. खबर जिले भर में आग की तरह फैल गई, जिससे परिवारों को तरह-तरह की टिप्पणियों का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीणों का कहना है कि यह प्रेम कथा किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं, लेकिन वास्तविकता में यह परिवारों के लिए अभिशाप बन गई है. क्योंकि, दोनों पक्ष उम्रदराज हैं और आपसी सहमति से साथ रह रहे हैं, इसलिए पुलिस भी सीधे कार्रवाई से बच रही है.

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म… और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

समधी के चक्कर में समधन ने छोड़ा पति, बेटा! जहां से आनी थी बहू…अब वहीं रह रही



Source link