हथियार तस्कर गिरफ्तार, 3 देशी पिस्टल जब्त: खकनार पुलिस की कार्रवाई, आरोपी पर कई मामले दर्ज – Burhanpur (MP) News

हथियार तस्कर गिरफ्तार, 3 देशी पिस्टल जब्त:  खकनार पुलिस की कार्रवाई, आरोपी पर कई मामले दर्ज – Burhanpur (MP) News


बुरहानपुर जिले की खकनार थाना पुलिस ने एक अवैध हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से हाथ से बनी तीन देशी पिस्टल बरामद की गई हैं, जिनकी कीमत करीब 75 हजार रुपये बताई जा रही है।

.

पुलिस अधीक्षक देवेंद्र कुमार पाटीदार के निर्देश पर अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान खकनार थाना प्रभारी अभिषेक जाधव को सूचना मिली कि एक व्यक्ति हथियार लेकर घूम रहा है। टीम ने ग्राम जामनिया रोड कलाली के पास घेराबंदी की और आरोपी को पकड़ लिया।

आरोपी से तीन देशी पिस्टल बरामद

पकड़े गए व्यक्ति की पहचान गुरुचरण सिंह पिता छबिला सिंह जुनैजा सिकलीगर (25), निवासी ग्राम पाचोरी के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उसके पास से तीन देशी पिस्टल मिलीं। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25-1 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

हिस्ट्रीशीटर आरोपी से पूछताछ जारी

पुलिस के अनुसार, गुरुचरण सिंह के खिलाफ मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह नागपुर में चोरी के मामलों में फरार था और बालाघाट में डकैती के मामलों में भी वांछित है। पुलिस अब उससे अवैध हथियार कारोबार और चोरी के मामलों में पूछताछ कर रही है।



Source link