हरदा जिले के टिमरनी थाना क्षेत्र के चारखेड़ा गांव में बुधवार सुबह एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी पत्नी ने सुबह उसे फंदे पर लटका पाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है। मृतक
.
रोहित नथ के एक बेटा और दो बेटियां हैं। वह मजदूरी और बाजा बजाने का काम करता था और अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। रोहित अपने बूढ़े माता-पिता के साथ रहता था, जबकि उसका बड़ा भाई किसी अन्य जगह मजदूरी करता है।
मृतक के घर के बाहर ग्रामीणों की भीड़।
टिमरनी थाने के एसआई रामविलास करपे ने बताया कि मृतक की पत्नी के अनुसार, मंगलवार रात लगभग 9 बजे परिवार के सभी सदस्य खाना खाने के बाद सो गए थे। सुबह उठने पर पत्नी ने रोहित को घर के अंदर के कमरे में फंदे पर लटका पाया।
फिलहाल युवक ने आत्महत्या क्यों की, इसका कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।