MP SET 2025 Application Form: MPPSC ने शुरू किए MP SET 2025 आवेदन, आखिरी तारीख से पहले सिर्फ 5 मिनट में करें अप्लाई

MP SET 2025 Application Form: MPPSC ने शुरू किए MP SET 2025 आवेदन, आखिरी तारीख से पहले सिर्फ 5 मिनट में करें अप्लाई


Last Updated:

MP SET 2025 Application form: एमपीपीएससी ने MP SET 2025 के लिए आवेदन शुरू कर दिए हैं. पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री वाले अभ्यर्थी 20 नवंबर तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं. परीक्षा 11 जनवरी को OMR आधारित ऑफलाइन होगी. आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को 5% अंक की छूट मिलेगी. फॉर्म फीस, लेट फीस और करेक्शन की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है.

यदि आप भी टीचर बनने का सपना देख रहे हैं, तब यह खबर आपके लिए है, क्योंकि एमपीपीएससी की ओर से एमपी सेट 2025 के लिए आवेदन शुरू कर दिए गए हैं, जहां आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 नवंबर है.

b

यदि आप भी इस फॉर्म को भरना चाह रहे हैं, तब आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी को किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में पोस्ट ग्रेजुएट की डिग्री होना आवश्यक हैं, जहां 55 फीसदी अंक होना अनिवार्य है. इस फार्म के लिए उम्र की कोई सीमा नहीं है.

c

मध्य प्रदेश के आरक्षित श्रेणी के कैंडिडेट्स को 5% अंकों की छूट भी दी गई है, जो अभ्यर्थी फोर्थ सेमेस्टर या फिर अंतिम ईयर में अध्यनरत है. वह भी इस एग्जाम के लिए फॉर्म भर सकते हैं.

d

फॉर्म को एमपीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट<strong></strong> पर जाकर भरा जा सकता है, जहां कैंडिडेट को अपनी डिटेल भरनी होगी. फॉर्म को भरने के लिए जनरल कैटेगरी और अन्य राज्यों के उम्मीदवारों को 5 सौ रूपए और एमपी के रिजर्व कैटेगरी के कैंडिडेट्स को ढाई सौ रुपए के अलावा 40 रूपए पोर्टल शुल्क देना होगा.

e

यह परीक्षा 11 जनवरी को होगी. जहां पात्रता परीक्षा OMR आधारित ऑफलाइन पद्धति से एक सत्र में आयोजित की जाएगी. फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 20 नवंबर होगी, जहां 22 नवंबर तक एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन किया जा सकेगा.

f

इसके अलावा यदि आप एप्लीकेशन करने में चूक जाते हैं. तब 21 से 28 नवंबर तक 3000 हजार लेट फीस के साथ आवेदन किया जा सकेगा. साथ ही 29 नवंबर से 1 दिसंबर तक द्वितीय चरण में 25 हजार लेट फीस के साथ आवेदन किया जा सकेगा.

g

परीक्षा 3 घंटे की आयोजित की जाएगी. जिसमें दो प्रश्न होंगे, पहला प्रश्न पत्र जनरल पेपर और टीचिंग एंड रिसर्च एप्टीट्यूड पर होगा. जो 50 अंक का होगा. इसके अलावा दूसरा प्रश्न पत्र ऑप्शन होगा. जिसमें भी 100 प्रश्न होंगे. जहां सभी प्रश्न दो अंकों के होंगे. परीक्षा में माइनस मार्किंग नहीं होगी.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

MP SET 2025 Application Form: MPPSC ने शुरू किए MP SET 2025 आवेदन



Source link