एलपीजी गैस वितरक गुरुवार को एक दिन की हड़ताल पर रहेंगे। इस दौरान न तो गैस कंपनियों से सिलेंडर की खरीदी होगी, न नई डिमांड भेजी जाएगी। भोपाल सहित देशभर के करीब 26 हजार वितरक इस आंदोलन में शामिल हैं। हड़ताल के दौरान पुराने स्टॉक से सीमित डिलीवरी जारी र
.
क्यों कर रहे हैं हड़ताल? एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीएस शर्मा के अनुसार, वितरकों की मांग है कि सेवा शुल्क 35 रुपए से बढ़ाकर 110 रुपए किया जाए। प्रस्ताव 19 अप्रैल 2025 को हुई बैठक में पारित कर पेट्रोलियम मंत्रालय को भेजा जा चुका है, लेकिन अब तक उस पर निर्णय नहीं हुआ है।