जिम लवर्स सावधान! एक्सरसाइज के तुरंत बाद ये चीज खाना पड़ सकता है भारी, बढ़ जाता है हार्ट अटैक का खतरा

जिम लवर्स सावधान! एक्सरसाइज के तुरंत बाद ये चीज खाना पड़ सकता है भारी, बढ़ जाता है हार्ट अटैक का खतरा


Last Updated:

Heart Attack Prevention Tips: इंदौर में 32 वर्षीय संदीप सोनगिरा की जिम से लौटने के बाद हार्ट अटैक से मौत हो गई. आज हम एक्सपर्ट से जानने की कोशिश करेंगे कि आखिर क्या कारण हो सकता है, जिससे हार्ट अटैक के संभावना बड़ सकती है और इससे बचाव के उपाय हैं.

Heart Attack Prevention Tips: इंदौर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया, जिसमें जिम से लौटे एक 32 वर्षीय युवक की अचानक मौत हो गई. इस घटना ने पूरे देश को एक बार फिर से सोने पर मजबूर कर दिया है. युवाओं में इस तरह से हार्ट अटैक आना चिंता का विषय है, लेकिन इसके क्या कारण हो सकते हैं और क्या सावधानियां रखना चाहिए, जो युवाजिम जाते हैं, लेकिन बातों को ध्यान रखना जरूरी है. इसके लिए लोकल 18 की टीम ने MGM मेडिकल कॉलेज और सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में C.V.T डिपार्टमेंट के विभागाध्यक्ष एवं हार्ट स्पेशलिस्ट डॉक्टर सुमित प्रताप सिंह से बात की.

डॉ सुमित के मुताबिक यह तो जांच का विषय है कि उस व्यक्ति को अटैक क्यों आया, लेकिन कई बार लोग जिम से आने के तुरंत बाद खा लेते हैं, जो की उचित नहीं रहता इससे बॉडी पर नेगेटिव प्रभाव पड़ता है. इसके अलावा अधिकतर देखा गया है कि युवा जरूर से ज्यादा जिम कर लेते हैं, जिससे हार्ट पर सीधे असर पड़ता है और जो प्रोटीन डाइट वे लेते हैं. उसका भी ध्यान नहीं रखने की वह किस प्रकार का है. वो प्रोटीन बॉडी के लिए उचित रहेगा या नहीं मसल्स बनाने के लिए लोग कईं बार ज्यादा प्रोटीन इनटेक कर लेते हैं.

अगर कोई युवा या नया व्यक्ति जिम जा रहा है, तो उसे पहले अपनी बॉडी का टेस्ट कर लेना चाहिए, जिसमें सामान्य कार्डियो टेस्ट, ब्लड टेस्ट और अपनी फिजिकल फिटनेस को ध्यान में रखते हुए ही जिम करनी चाहिए. यह भी देख लेना चाहिए कि परिवार में पहले किसी को हार्ट संबंधी या कोई अन्य बीमारी तो नहीं है अगर ऐसा है तो जिम करते वक्त जरूर सावधानी बरते.

जिम से आने के तुरंत बाद कुछ भी खाना सेहत के लिए अच्छा नहीं लगता, पहले अपनी बॉडी को थोड़ी देर के लिए रिलैक्स होने दे जब हार्ट बीट और ब्लड प्रेशर सामान्य हो जाए उसके बाद ही कुछ खाएं अगर आप फिर भी कुछ लेना चाहते हैं तो लिक्विड डाइट ले सकते हैं लेकिन करीब एक घंटे‌ कुछ भी खाने से परहेज करना चाहिए

क्या कोरोना की वजह से युवाओं में हार्ट अटैक? 
युवाओं में हार्ट अटैक के मामले को लेकर देश भर में चिंता है. कभी जिम में कभी गाड़ी चलाते हुए, तो कभी टेबल पर बैठे-बैठे पिछले कुछ सालों में ऐसी कई घटनाएं सामने आई है, जिसमें युवाओं को हार्ट अटैक के मामले देखने को मिले हैं, लेकिन क्या इसके पीछे कोरोना हो सकता है. इस पर डॉक्टर का कहना है कि ऐसा कहीं भी प्रमाणित नहीं हुआ है कि कोरोना की वजह से हार्ट अटैक के केस आ रहे हैं यह अंतर जरूर है कि पहले इस तरह के केसेस रिपोर्ट नहीं होते थे लेकिन अब यह मामले सामने आ जाते हैं.

क्या था पूरा मामला?
​इंदौर में 32 वर्षीय संदीप सोनगिरा की हार्ट अटैक से दुखद मृत्यु हो गई. वह नियमित रूप से जिम जाते थे.​जिम से लौटने के बाद उन्होंने अपनी दुकान पर हाफ फ्राय अंडा खाया, जिसके कुछ ही देर बाद उन्हें एसिडिटी और घबराहट महसूस हुई. परिवारजन उन्हें अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी सांसें थम गईं. डॉक्टरों ने उनकी मौत का कारण हार्ट अटैक बताया.

Anuj Singh

Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two and Half Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has…और पढ़ें

Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two and Half Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

जिम लवर्स सावधान! एक्सरसाइज के तुरंत बाद ये चीज खाना पड़ सकता है भारी

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.



Source link