क्रिकेट का सबसे रोमांचक फॉर्मेट टी20 क्रिकेट माना गया है. लिमिटेड ओवर्स के इस फॉर्मेट में बल्लेबाज तेजी से रन बनाते हैं. कई बार टी20 फॉर्मेट में बल्लेबाज उतरते ही बड़ा-बड़ा प्रहार करने लगते हैं. अपने लंबे-लंबे छक्कों और चौकों की मदद से आए दिन नए-नए कीर्तिमान स्थापित करते रहते हैं. क्रिकेट जगत ने लिमिटेड ओवरों के इस फॉर्मेट में एक से बढ़कर एक धुआंधार बल्लेबाज देखे हैं. खासकर भारतीय क्रिकेट इतिहास में भी कई धांसू प्लेयर हुए हैं. हालांकि आज हम बात करेंगे टी20 इंटरनेशनल में भारतीय टीम की तरफ से सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले 3 सलामी बल्लेबाजों के बारे में.
रोहित शर्मा
लिस्ट में नंबर 1 पर भारत के महान सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा का नाम है. रोहित शर्मा ने अपने करियर के दौरान 159 मैचों की 151 पारियों में 32.56 के औसत और 140.89 के शानदार स्ट्राइक रेट से 4231 रन बनाए हैं, लेकिन उन्होंने इस दौरान 5 शतक और 32 अर्धशतक जड़े. रोहित शर्मा टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले भारतीय खिलाड़ी हैं साथ ही सलामी बल्लेबाज भी हैं. हालांकि, रोहित शर्मा अब टी20 क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं.
अभिषेक शर्मा
लिस्ट में दूसरे नंबर पर भारत के युवा विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का नाम कायम है. उन्होंने अपने अभी तक के छोटे से करियर में खेले 28 मैचों की 27 पारियों में 189.82 के धमाकेदार स्ट्राइक रेट से 989 रन बनाए हैं. वह विराट के साथ सबसे तेज 1000 रन बनाने का आंकड़े की बराबरी करते-करते रह गए. बता दें कि अभिषेक ने अपने अभी तक के छोटे से टी20 करियर में 2 शतक ठोक दिए हैं. अभिषेक जिस तरीके से खेलते हैं इसमें कोई दो राय नहीं वह अगर लंबा खेल गए तो रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर देंगे.
केएल राहुल
लिस्ट में तीसरे और आखिरी पायदान पर केएल राहुल का नाम है. उन्होंने अपने करियर के दौरान खेले 72 मैचों की 68 पारियों में 139.90 के स्ट्राइक रेट से 2265 रन बनाए हैं. राहुल ने भी अपने करियर के दौरान 2 शतक लगाए और 32 पचासे जड़े. वहीं, उनका उच्चतम स्कोर 110 रनों का रहा है. राहुल काफी समय से भारतीय टी20 टीम से बाहर चल रहे हैं.
ये भी पढ़ें:11 रनों से चूके अभिषेक…, नहीं कर पाए विराट के महारिकॉर्ड की बराबरी, 10 सालों से अभी तक है अटूट