झाबुआ जिले में नटवर डोडियार को जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष चुना गया है। दरअसल, मध्य प्रदेश युवक कांग्रेस चुनाव परिणाम आज गुरुवार को घोषित किए गए। परिणाम आते ही विधायक डॉ. विक्रांत भूरिया के कार्यालय पर जश्न मनाया गया, जहां बड़ी संख्या में युवा कांग्र
.
नवनियुक्त पदाधिकारियों को फूलमाला पहनाकर दी बधाई
पूर्व मंत्री कांतिलाल भूरिया ने कहा कि युवक कांग्रेस में लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव हुए हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि युवाओं की यह टीम पूरी ताकत से काम करेगी।
विधायक डॉ. विक्रांत भूरिया ने कहा कि इन चुनावों में कोई हारा नहीं है। उन्होंने बताया कि सर्वाधिक वोट पाने वाले को अध्यक्ष, जबकि कम वोट पाने वाले को उपाध्यक्ष सहित अन्य पदों पर चयनित किया गया है। उन्होंने भी पूरी टीम के साथ मिलकर काम करने की बात कही।
सर्वाधिक वोट पाने वाले को बनाया गया अध्यक्ष
नई टीम में जिला महासचिव इश्तियाक शेख, विधानसभा अध्यक्ष झाबुआ दरियाव सिंगाड़ शामिल हैं। झाबुआ विधानसभा के ब्लॉक अध्यक्षों में बोरी से बापू अजनार, झाबुआ से राजेश मेड़ा, कल्याणपुरा से सुनील निनामा, कुंदनपुर से ललित परमार और राणापुर से अनिल वसुनिया निर्वाचित हुए हैं।
इसी तरह थांदला विधानसभा अध्यक्ष अक्षय कामलिया और थांदला विधानसभा के ब्लॉक अध्यक्षों में काकनवानी से शिवपाल डामोर, खवासा से गणेश मुनिया, मेघनगर से रितेश सिंगाड़िया और थांदला से अविनाश मुनिया चुने गए हैं।
पेटलावद विधानसभा अध्यक्ष आकाश डामोर निर्वाचित हुए हैं। पेटलावद विधानसभा के ब्लॉक अध्यक्षों में झकनावदा से भमरसिंह मखोड़, पेटलावद से अमृत खराड़ी, रामा से रमेश मोहनिया और सारंगी से कैलाश मेड़ा शामिल हैं।
किलू भूरिया, गणेश मुनिया जिला महासचिव नियुक्त
जिलाध्यक्ष का चुनाव लड़ने वाले प्रकाश परमार को जिला उपाध्यक्ष, अरुण ओहारी को जिला सचिव और अनिल डामोर को भी जिला सचिव बनाया गया है। इसी प्रकार, जिला महासचिव का चुनाव लड़ने वाले किलू भूरिया, गणेश मुनिया, रोशन बारिया और पप्पू सिंह मेड़ा को जिला महासचिव नियुक्त किया गया है।