नरसिंहगढ़ में कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा आरती: जयपुर की भजन गायिका सुरभि चतुर्वेदी ने भजन प्रस्तुत किए, दीपों से सजा जल मंदिर – rajgarh (MP) News

नरसिंहगढ़ में कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा आरती:  जयपुर की भजन गायिका सुरभि चतुर्वेदी ने भजन प्रस्तुत किए, दीपों से सजा जल मंदिर – rajgarh (MP) News


राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ़ में कार्तिक पूर्णिमा की पावन संध्या पर बुधवार रात जल मंदिर तट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। दीपों की झिलमिल रोशनी, शंखों की ध्वनि और भजन-कीर्तन के बीच हुई गंगा महाआरती ने पूरा वातावरण भक्ति और आस्था के रंग में भर दिया।

.

मां गंगा की आरती का यह आयोजन नगर के जनप्रतिनिधि पवन शर्मा की ओर से लगातार तेरहवें साल किया गया। गंगा संरक्षण और स्वच्छता के संदेश के साथ आरती स्थल को दीपों, पुष्पों और रंगोली से सजाया गया। श्रद्धालुओं की भीड़ ने तट को मानो तीर्थ धाम जैसा दृश्य प्रदान कर दिया।

भजन गायिका सुरभि चतुर्वेदी ने बांधा समां

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और गणेश वंदना से हुई। इसके बाद जयपुर की प्रसिद्ध भजन गायिका सुरभि चतुर्वेदी ने ‘गंगा मैया तोहरे पाप धोइ दिहे’ और ‘ओम जय गंगे माता’ जैसे भजनों की प्रस्तुति दी। तालियों की गूंज और भक्ति रस से हर कोई झूमता नजर आया।

अतिथियों का पारंपरिक स्वागत

भजन संध्या के दौरान आए अतिथियों को साफा और हारफूल पहनाकर सम्मानित किया गया। आरती के समापन पर रंग-बिरंगी आतिशबाजी ने तट को स्वर्गिक दृश्य में बदल दिया। देर रात तक पूरे नगर में भक्ति गीतों की गूंज सुनाई देती रही।

पवन शर्मा ने कहा कि यह सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि जनजागरण का संकल्प है। गंगा मां की आरती की यह परंपरा यूं ही निरंतर चलती रहेगी।

इस भव्य आयोजन में नगर के गणमान्य नागरिक, महिलाएं, युवक-युवतियां और श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। देर रात तक मां गंगा की महिमा और भक्ति गीतों की गूंज पूरे नगर में सुनाई देती रही।

देखिए तस्वीरें…



Source link