नवंबर में करें अजवाइन की बुवाई…इस तरह 25% तक बढ़ेगा उत्पादन, काम के टिप्स

नवंबर में करें अजवाइन की बुवाई…इस तरह 25% तक बढ़ेगा उत्पादन, काम के टिप्स


Last Updated:

Agriculture News: अगर नवंबर में अजवाइन की खेती करनी है, तो अभी से बुवाई शुरू कर दें. इस महीने मिट्टी में नमी संतुलित रहती है, जिससे बीज तेजी से अंकुरित होते हैं. कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि सिंचित खेतों में नवंबर की बुवाई से पौधों की वृद्धि बेहतर होती है और उत्पादन भी 20 से 25 प्रतिशत तक बढ़ जाता है.

देखा जाए तो अक्टूबर से नवंबर का महीना अजवाइन की खेती के लिए सबसे उपयुक्त माना जाता है. इस मौसम में तापमान और नमी का संतुलन बीज अंकुरण के लिए आदर्श रहता है. कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि समय पर की गई बुवाई से उपज में लगभग 25 प्रतिशत तक वृद्धि देखी जा सकती है.

सतना

अजवाइन की खेती दो तरीकों से की जाती है, एक तो इंटीग्रेटेड और दूसरी नॉन इंटीग्रेटेड. सिंचित खेती में उत्पादन अधिक होता है जबकि असिंचित खेती में लागत कम आती है. किसान अपने क्षेत्र की जल उपलब्धता के अनुसार विधि का चयन कर सकते हैं. दोनों ही स्थितियों में फसल से अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है.

satna

खेत की तैयारी में गहरी जुताई के बाद मिट्टी को भुरभुरा बनाना जरूरी है. विशेषज्ञों के अनुसार, सड़ी हुई गोबर खाद या जैविक खाद मिट्टी की उर्वरता बढ़ाती है. प्रति हेक्टेयर 30 किलोग्राम गोबर खाद डालने से फसल की गुणवत्ता और स्वाद दोनों बेहतर होते हैं.

सतना

सीधी बुवाई के लिए प्रति एकड़ लगभग आधा किलो बीज पर्याप्त होता है जबकि ड्रिलिंग विधि में एक से दो किलोग्राम बीज की जरूरत होती है. बीज को 1.5 से 2 सेंटीमीटर की गहराई पर बोना सबसे उपयुक्त माना जाता है.

satna

लोकल 18 से बात करते हुए मध्य प्रदेश के सतना की कृषि वैज्ञानिक मीनाक्षी वर्मा ने बताया कि अगर बुवाई से पहले और बाद में देखभाल ठीक से की जाए, तो रोगों और कीटों से फसल को बचाया जा सकता है. बुवाई की सही दूरी और नमी नियंत्रण फसल को ब्लाइट जैसी बीमारियों से मुक्त रखता है.

सतना

मसाला फसलों में खरपतवार उत्पादन को 40 प्रतिशत तक घटा देता है. अजवाइन की खेती में इसे रोकने के लिए समय पर इंटरक्रॉपिंग और हाथ से निराई जरूरी है. यदि समस्या बढ़े तो प्रति हेक्टेयर एक किलोग्राम पेंडिमेथालिन का छिड़काव किया जा सकता है.

सतना

वैसे अजवाइन एक असिंचित फसल मानी जाती है लेकिन तीन से चार हल्की सिंचाइयां जरूरी हैं. पहली सिंचाई हल्की होनी चाहिए जबकि बाकी सिंचाई शाम को की जाए. प्रति हेक्टेयर 20 किलोग्राम नाइट्रोजन और 20 किलोग्राम फॉस्फोरस का उपयोग फसल की वृद्धि में सहायक होता है.

सतना

अजवाइन की लाभ सलेक्शन जैसी जल्दी पकने वाली किस्मों से प्रति एकड़ 10 क्विंटल तक उत्पादन संभव है. बाजार में अजवाइन की मांग सालभर बनी रहती है और इसका मूल्य मसाला बाजार में स्थिर रहता है. किसानों को उचित देखभाल से प्रति एकड़ हजारों रुपये तक का शुद्ध मुनाफा हो सकता है.

homeagriculture

नवंबर में करें अजवाइन की बुवाई…इस तरह 25% तक बढ़ेगा उत्पादन, काम के टिप्स



Source link