मेष – सावन सोमवार के अंतिम दिन शिवजी को जल में गुड़ मिलाकर चढ़ाएं साथ ही लाल चंदन और लाल फूल अर्पित करें. और ’ॐ नमः शिवाय’ का 108 बार जाप करें. इससे क्रोध मे नियंत्रण होगा.
मिथुन – सावन के आखरी सोमवार शिवजी को गन्ने के रस से अभिषेक के साथ हरे मूंग और बेलपत्र अर्पित करें. उसके बाद ’ॐ नमो भगवते रुद्राय’ का जाप करें. इससे बुद्धि तेज होगी.
सिंह – आत्मविश्वास और मान-सम्मान में वृद्धि पाने के लिए इस दिन भगवान को गुड़ मिश्रित जल से अभिषेक करनें के बाद लाल कनेर के फूल और गेहूं अर्पित करने के बाद ’ॐ सूर्याय नमः’ का जाप करें.
तुला – वैवाहिक जीवन मे परेशानी है तो इस दिन शिवजी को गुलाबजल मिले जल से अभिषेक करें. सफ़ेद फूल और इत्र अर्पित करनें के बाद ’ॐ पार्वतीपतये नमः’ का जाप करें.
धनु – भाग्य साथ नही दे रहा तो इस दिन शिवजी को चंदन मिश्रित जल से अभिषेक करें और पीले फूल और चने की दाल अर्पित करें. उसके बाद ’ॐ शूलपाणये नमः’ का जाप करें.
कुंभ – रोगो से परेशान है तो इस दिन शिवजी को गंगाजल और बिल्वपत्र से अभिषेक करें. ’ॐ नीलकंठाय नमः’ का जाप करें. ऐसा करने से स्वास्थ लाभ होगा.
मीन – ग्रहों के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए इस दिन शिवजी को केसर मिश्रित दूध से अभिषेक करें. पीले फूल और दही अर्पित करें. और ’ॐ भोलानाथाय नमः’ का जाप करें.