आजीवन कारावास की सजा काट रहा है आरोपी।
सतना सेंट्रल जेल में एक कैदी के पास मोबाइल फोन मिला हैं। जेल अधिकारियों में इस घटना से हड़कंप मच गया है। जेल अधीक्षक लीना कोष्टा के अनुसार, प्रहरी सुंदरलाल बंसल सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक कक्ष क्रमांक 7-सीडी के बाहर तैनात थे। करीब साढ़े 10 बजे वार्ड क
.
तलाशी के दौरान छतरपुर निवासी 32 साल के बंदी जगन्नाथ यादव के पास से एक की-पैड मोबाइल बरामद हुआ। फोन में दो सिमकार्ड चालू हालत में लगे थे। प्रहरी ने तुरंत फोन जब्त कर वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया। इस घटना की जानकारी डीजी जेल वरुण कपूर को दी गई है। साथ ही जेल मुख्यालय और डीआईजी जबलपुर को भी सूचित किया गया है। कोलगवां पुलिस को बंदी के खिलाफ अपराध दर्ज करने के लिए पत्र भेजा गया है।
साइबर सेल की मदद से होगी कॉल्स की जांच जेल प्रशासन अब यह पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि मोबाइल बंदी तक कैसे और किसने पहुंचाया। जब्त मोबाइल से की गई कॉल्स की जांच के लिए साइबर सेल की मदद ली जा रही है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
12 साल से काट रहा है उम्रकैद बताया गया कि बंदी जगन्नाथ यादव को 2011 में हत्या समेत साक्ष्य मिटाने और आर्म्स एक्ट के तहत पंजीबद्ध प्रकरण में गिरफ्तार किया गया था। लेकिन केस की सुनवाई के दौरान 25 अप्रैल 2012 को आरोपी पुलिस हिरासत से फरार हो गया था, जिसे 15 दिन बाद फिर से पकड़ लिया गया, तभी से वो सेंट्रल जेल सतना में बंद था। इसी बीच 16 मई 2013 को उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई।
‘जो दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी’ जेल अधीक्षिका लीना कोष्टा ने बताया कि बंदी से मोबाइल फोन बरामद हुआ है, जिसके संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराने के साथ जांच प्रारंभ की गई है। संबंधित थाना पुलिस का भी सहयोग लिया जा रहा है। इस पूरे मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।