बेतवा में आत्महत्या करने पहुंची 100 साल की बुजुर्ग: विदिशा में होमगार्ड के जवान से बोली- बेटों ने जमीन अपने नाम कर ली – Vidisha News

बेतवा में आत्महत्या करने पहुंची 100 साल की बुजुर्ग:  विदिशा में होमगार्ड के जवान से बोली- बेटों ने जमीन अपने नाम कर ली – Vidisha News


विदिशा में एक 100 साल की बुजुर्ग आत्महत्या करने बेतवा नदी के पास पहुंची। होमगार्ड ने उसे बचाया। बुजुर्ग ने बताया उनके तीन बेटों ने उनकी जमीन अपने नाम करा ली है। वृद्धावस्था के कारण मजदूरी कर गुजारा करना उनके लिए मुश्किल हो गया था, जिससे वे परेशान थीं

.

मामला गुरुवार शाम का है। घटना चरण तीर्थ घाट की है, ब्यौची गांव की एक महिला (लगभग 100 वर्ष) शाम को आत्महत्या करने पहुंची थीं। ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड जवान कपिल पाराशर ने उन्हें घाट पर अकेला बैठे देखा।

महिला से बात की, जिसमें उन्होंने अपना नाम बताते हुए बेटों द्वारा जमीन लेने की बात कही। बोली कि वृद्धावस्था के कारण मजदूरी कर गुजारा करना उनके लिए मुश्किल हो गया था, जिससे वे परेशान थीं।

होमगार्ड ने उसे रोका, महिला को सुरक्षित होमगार्ड चौकी पहुंचाया और उनके परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलने पर महिला का नाती मौके पर पहुंचा।



Source link