Last Updated:
PBKS vs GT IPL 2025 Match: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का चौथा मुकाबला पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा. इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल और पंजाब किंग्स के श्रेयस अय्यर अपनी धुआंधार बल्लेबाजी से धमाल मचा सकते हैं. इसके अलावा भी कुछ अन्य ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन पर सबकी निगाहें होगी.
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का चौथा मुकाबला गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा. भारतीय टीम से बाहर टी20 बल्लेबाज शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर जब अपने इस सीजन के पहले मैच में मैच में मैदान पर उतरेंगे तो उनका इरादा खुद को साबित करने का भी होगा. ऐसे में आइए जानते हैं उन पांच खिलाड़ियों के बारे में जो इस मैच में तोड़फोड़ मचा सकते हैं.
लिस्ट में सबसे पहला नाम भारत के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल का है. साल 2023 के बाद से आईपीएल में गिल से ज्यादा रन सिर्फ विराट कोहली ने बनाए हैं, लेकिन अब फोकस निरंतरता की बजाय स्ट्राइक रेट पर है. गिल का टी20 कैरियर का स्ट्राइक रेट 138 है लेकिन पिछले साल उन्होंने 155 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए.
शुभमन गिल के अलावा गुजरात के ही साई सुदर्शन भी पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में धूम-धड़ाका कर सकते हैं. सुदर्शन गुजरात टाइटंस की सबसे बड़ी ताकत हैं. सुदर्शन ने पिछले सत्र में सर्वाधिक 759 रन बनाये थे. वह पसली के फ्रेक्चर से उबरकर लौट रहे हैं लेकिन घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
गुजरात के ही विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार कुशाग्र पर भी सबकी नजर बनी रहेगी. गुजरात के लिए कुशाग्र एक बेहतरीन विकल्प हैं. उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 160 से ऊपर की स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे. ऐसे में उम्मीद है कि आईपीएल 2026 में वह गुजरात टाइटंस के लिए गेंदबाजों की धज्जियां उड़ सकते हैं.
इस मुकाबले में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर भी सबक निगाहें होगी. पिछले सत्र में उन्होंने 175 से अधिक के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 604 रन बनाये थे. हालांकि, इस दमदार प्रदर्शन के बावजूद अय्यर एशिया कप और टी20 विश्व कप टीम में जगह नहीं बना सके थे.
पंजाब की बड़ी ताकत उसके भारतीय ओपनर बल्लेबाज हैं, जिसमें प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्य शामिल है. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में हालांकि उनका बल्ला खामोश रहा था.मध्यक्रम में निहाल वढेरा, शशांक सिंह और सूर्यांश शेडगे हैं जिनका सामना राशिद खान की अगुवाई में बेहतरीन स्पिन आक्रमण से होगा.