Last Updated:
Jabalpur News: मध्य प्रदेश के इतिहास में पहली बार, जबलपुर की 2 दिन की नवजात बच्ची को दिल में छेद होने के कारण एयर एम्बुलेंस से मुंबई इलाज के लिए भेजा जाएगा. बच्ची के इलाज का सारा खर्च मध्य प्रदेश सरकार उठाएगी. गुरु नानक जयंती की छुट्टी के दिन ऑफिस खोलकर महज़ डेढ़ घंटे में प्रक्रिया पूरी की गई.
Jabalpur News. मध्यप्रदेश के इतिहास में पहली बार दो दिन की मासूम बच्ची को एयरलिफ्ट कर एयर एंबुलेंस से मुंबई इलाज के लिए भेजा जाएगा. दरअसल पूरा मामला मध्यप्रदेश के जबलपुर स्थित सिहोरा का है. जहां दो दिन पहले ही मां ने जुड़वा बच्चे को जन्म दिया था.
जब डॉक्टर की टीम ने बच्चे की जांच की, तब पता चल बेटा पूरी तरह स्वस्थ है. लेकिन मासूम बेटी के दिल में छेद है. जिसके बाद डॉक्टर की टीम ने मुंबई में इलाज कराने की सलाह दी थी. डॉक्टर ने यह भी कहा था, अगर जल्द इलाज नहीं मिला. तब बेटी की जान भी जा सकती है. जिसके चलते परिजन घबरा गए और सकते में आ गए थे.
परिजन ने डॉक्टर से की बात, अवकाश के दिन खुला ऑफिस
2 दिन की मासूम बच्ची की बीमारी के बारे में जैसे ही मासूम के पिता सतेंद्र दाहिया और उनकी पत्नी शशि दाहिया ने राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के जिला प्रबंधक सुभाष शुक्ला को बताया, वैसे ही गुरु नानक जयंती की छुट्टी के दिन राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम का ऑफिस खोला गया और महज डेढ़ घंटे में ही सारी प्रक्रिया पूरी कर ली गई और सारे डॉक्यूमेंट जल्द ही तैयार कर सीएमएचओ संजय मिश्रा को सूचना दी गई.
मासूम के इलाज का सारा खर्च उठाएगी सरकार
सारे डॉक्यूमेंट तैयार होने के बाद सीएमएचओ संजय मिश्रा भी तत्काल ऑफिस पहुंच गए. जहां उनके साइन होने के बाद बच्ची के इलाज को लेकर सारे दस्तावेज को तैयार कर लिया गया. बहरहाल अब बच्ची को आज एयरलिफ्ट कर मुंबई के नारायण अस्पताल ले जाया जाएगा. सीएमएचओ संजय मिश्रा ने बताया इलाज का सारा खर्च मध्य प्रदेश सरकार उठाएगी. इसके पहले भी बच्चों को इलाज के लिए मुंबई भेजा गया है, लेकिन यह पहला मौका होगा, जब दो दिन की मासूम को एयरलिफ्ट पहली बार किया जा रहा है.
Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें
Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,… और पढ़ें