हरदा जिला न्यायालय में अपर लोक अभियोजक सुखराम बामने ने गुरुवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने समय पर मानदेय न मिलने सहित अन्य कारणों का हवाला दिया है।
.
बामने ने प्रमुख सचिव, विधि एवं विधायी कार्य विभाग, वल्लभ भवन को संबोधित एक पत्र कलेक्ट्रेट में जमा कराया है। इस पत्र में उन्होंने पद से मुक्त करने का अनुरोध किया है।
सुखराम बामने पिछले दो सालों से जिला न्यायालय में शासन की ओर से विशेष पैरवी कर रहे थे।
शासकीय अधिवक्ता के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान, बामने ने दर्जनों मामलों में पीड़ित पक्ष की पैरवी कर उन्हें न्याय दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।