Last Updated:
Agriculture News: किसानों का कहना है कि धान की बालियां झुक गई हैं और खेतों में पानी भर जाने से पौधे सड़ने लगे हैं. वहीं कई किसान धान काटकर सूखने रखे थे वो भींगकर खराब हो रहे हैं.
Balaghat News: बालाघाट जिले में बीते दिनों हुई लगातार बारिश के कारण धान उत्पादकों की फसल प्रभावित हुई है. कई किसानों की फसल खेत में ही पानी में डूब गई है, जिससे उन्हें भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है. किसानों का कहना है कि धान की बालियां झुक गई हैं और खेतों में पानी भर जाने से पौधे सड़ने लगे हैं. वहीं कई किसान धान काटकर सूखने रखे थे वो भींगकर खराब हो रहे हैं.
मोहगांव के रहने वाले बुजुर्ग किसान ठाकरे ने बताया कि उनके सात एकड़ में लगी धान की फसल कटी हुई पानी में तैर रही है. उन्होंने बताया कि पहले माहू का प्रकोप हुआ था, जिससे धान का तना ढीला पड़ गया और फसल जमीन पर आ गई. अब बारिश के कारण फसल पूरी तरह से खराब हो गई है. खेतों में नमी बढ़ने से फसल कटाई में कम-से-कम एक सप्ताह की देरी होगी.
बालाघाट कृषि विभाग के उपसंचालक फूल सिंह मालवीय ने किसानों को सलाह दी है कि अगर उनकी फसल कट गई है, तो वे उसे छोटे-छोटे बोझे बनाकर तीन कोण के हिसाब से रखें. इससे बारिश से फसल को कम नुकसान होगा और फसल जल्दी सुख जाएगी.
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ
मौसम विज्ञान विभाग ने आने वाले तीन दिन तक बारिश का अलर्ट जारी किया है. ऐसे में किसानों को सलाह दी गई है कि वे अपनी फसल की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाएं. अगर नुकसान हो चुका है, तो किसान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ ले सकते हैं.
20 प्रतिशत फसल कटी
बालाघाट कृषि विभाग के उपसंचालक फूल सिंह मालवीय ने बताया कि अब तक बालाघाट जिले में कुल रकबे का 20 प्रतिशत धान की फसल कट चुकी है. इसमें भी 10 प्रतिशत फसल को व्यवस्थित कर लिया गया है, जबकि 10 प्रतिशत फसल अभी भी खेत में पड़ी हुई है.
सावधानी बरतने की जरूरत
मौसम विज्ञान विभाग ने किसानों को सावधानी बरतने की सलाह दी है. अगर आपकी फसल कटने को तैयार है और मौसम में बादल छाए हुए हैं, तो आप मौसम के साफ होने का इंतजार कर सकते हैं. इससे नुकसान कम होगा.
विभांशु द्विवेदी मूल रूप से मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के रहने वाले हैं. पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय रायपुर से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. पॉलिटिक…और पढ़ें
विभांशु द्विवेदी मूल रूप से मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के रहने वाले हैं. पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय रायपुर से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. पॉलिटिक… और पढ़ें