IND vs SA Test Series: साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की सेलेक्शन कमिटी ने टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने तगड़ी चाल चलते हुए 4 महीने बाद एक खूंखार बल्लेबाज की भारत की टेस्ट टीम में एंट्री करवाई है. भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 14 नवंबर से 18 नवंबर तक कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर खेला जाएगा. सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच 22 नवंबर से 26 नवंबर तक गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा.
BCCI का तगड़ा मास्टरस्ट्रोक
साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान एक खूंखार बल्लेबाज टीम इंडिया के लिए ब्रह्मास्त्र साबित होगा. टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम का ये क्रिकेटर अपने अकेले दम पर साउथ अफ्रीका की पूरी टीम को तबाह कर सकता है. टीम इंडिया का ये बल्लेबाज जब क्रीज पर उतरेगा तो साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों में खौफ की लहर दौड़ जाएगी. टीम इंडिया का ये ब्रह्मास्त्र और कोई नहीं बल्कि ऋषभ पंत हैं. ऋषभ पंत की 4 महीने बाद भारत की टेस्ट टीम में वापसी हुई है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए ऋषभ पंत को टीम इंडिया की उपकप्तानी दी गई है. ऋषभ पंत ने अपना आखिरी टेस्ट मैच इस साल जुलाई में इंग्लैंड दौरे पर मैनचेस्टर में खेला था.
4 महीने तक क्रिकेट से क्यों दूर रहा ये बल्लेबाज?
बता दें कि ऋषभ पंत को इस साल जुलाई में इंग्लैंड दौरे पर मैनचेस्टर टेस्ट के दौरान पैर में फ्रैक्चर हो गया था. दरअसल, इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर टेस्ट के पहले दिन ऋषभ पंत को रिवर्स स्वीप शॉट खेलते समय क्रिस वोक्स की गेंद पैर में जा लगी. इसके बाद ऋषभ पंत को पैर में फ्रैक्चर हो गया. ऋषभ पंत तब से क्रिकेट के मैदान से दूर रहे हैं. ऋषभ पंत अब अपने पैर की चोट से पूरी तरह उबर चुके हैं और वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में चौके और छक्कों की बरसात करने के लिए तैयार हैं.
टेस्ट क्रिकेट में खतरनाक रिकॉर्ड
ऋषभ पंत के पास गजब की तकनीक है. ऋषभ पंत टेस्ट क्रिकेट में हावी होकर खेलते हैं. ऋषभ पंत चौके और छक्कों की बरसात कर विरोधी टीम के गेंदबाजों पर दबाव बनाते हैं. साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में स्पिनरों का अहम रोल रहेगा. ऐसे में ऋषभ पंत टीम इंडिया की सबसे बड़ी ताकत बनेंगे. ऋषभ पंत ने भारत के लिए 47 टेस्ट मैचों में 44.51 की बेहतरीन औसत से 3427 रन बनाए हैं. ऋषभ पंत ने इस दौरान 8 शतक और 18 अर्धशतक लगाए हैं. टेस्ट मैचों में ऋषभ पंत का बेस्ट स्कोर 159 रन है. ऋषभ पंत टेस्ट क्रिकेट में वनडे और टी20 क्रिकेट की स्टाइल में बैटिंग करते हैं. ऋषभ पंत ने दुनियाभर के कई मुश्किल मैदानों पर टीम इंडिया के लिए कई मैच जिताऊ पारियां खेलीं हैं. ऋषभ पंत ने ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका जैसे देशों में टेस्ट शतक लगाए हैं.