SIR के लिए मैपिंग 29% तक, इन्हें नहीं देने होंगे दस्तावेज – Gwalior News

SIR के लिए मैपिंग 29% तक, इन्हें नहीं देने होंगे दस्तावेज – Gwalior News



एसआईआर मतलब स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन के काम की रफ्तार दूसरे दिन भी धीमी ही रही। वेंडर से दूसरे दिन तक 1679 पोलिंग बूथ में से 610 के गणना पत्रक की कॉपी मिलीं हैं। बाकी का इंतजार है। अपने-अपने क्षेत्र में रेंडम जांच और इस काम पर मॉनिटरिंग तहसीलदार भी कर

.

गणना पत्रक बीएलओ तक पहुंचाने का काम अभी अगले दो दिन और चलेगा। वेंडर से टीम लगातार संपर्क में है। बनवारिया के मुताबिक 29 फीसदी वोटरों की मैपिंग बुधवार दोपहर तक हो चुकी थी। इन्हें अब किसी तरह के दस्तावेज दिखाने की जरूरत नहीं होगी।

वहीं एसआईआर के काम में व्यवधान न आए इसलिए जिले के 26 हजार अधिकारी कर्मचारियों की छुट्टी पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। ये अब अपनी मर्जी से छुट्टी नहीं मना सकेंगे। बहुत जरूरी होने पर उन्हें छुट्टी की मंजूरी के लिए आवेदन देना होगा। उक्त प्रतिबंध 7 फरवरी तक प्रभारी रहेगा।

एसआईआर को लेकर इन दिनों वोटरों में कई तरह के भ्रम हैं। कुछ में इस बात को लेकर डर है कि कहीं उनका नाम कट न जाए। इस तरह की परेशानी में मदद के लिए ही कई स्तर पर व्यवस्था की गई हैं। कलेक्ट्रेट में कंट्रोल रूम प्रारंभ हो चुका है, इसका नंबर 2446310 रहेगा।

यह सुबह 8 से रात 8 बजे तक काम करेगा, किसी भी तरह का सवाल होने पर कोई भी व्यक्ति फोन लगा सकेगा। टोल फ्री नंबर 1950 सोमवार तक चालू होगा। शहर में छावनी क्षेत्र सहित 26 जनमित्र केंद्रों पर कर्मचारी तैनात हो गए हैं। ये भी एसआईआर से संबंधित हर जानकारी आम जन के वहां पहुंचने पर देंगे।

बीएलओ व 2003 की सूची में ऐसे पता कर सकते हैं नाम

  • बीएलओ से संपर्क-यदि अपने क्षेत्र के बीएलओ से संपर्क करना है तो नाम और नंबर ceomadhyapradesh.nic.in/BLO_Details.aspx पर सर्च कर सकते हैं। यह जानकारी गणना पत्रक पर भी रहेगा।
  • 2003 में नाम देखें-यदि 2003 की वोटर लिस्ट में नाम देखना है तो voters.eci.gov.in या ceomadhyapradesh.nic.in पर क्लिक कर सकते हैं। आपको अपना चुनाव क्षेत्र, बूथ नंबर पता हो तो बेहतर होगा।



Source link