Winter Clothes Market: ₹50 से 2500 में एक से बढ़कर एक रेंज, खरगोन में यहां फिर सजा गर्म कपड़ों का बाजार

Winter Clothes Market: ₹50 से 2500 में एक से बढ़कर एक रेंज, खरगोन में यहां फिर सजा गर्म कपड़ों का बाजार

Last Updated:

Khargone Winter Clothes Market: सर्दियों की शुरुआत के साथ ही खरगोन शहर में लोगों की भीड़ अब गर्म कपड़ों की दुकानों पर दिखने लगी है. शहर के तिब्बती पोताला वूलन मार्केट में ब्रांडेड क्वालिटी के गर्म कपड़े बेहद रीज़नेबल दामों में मिल रहे हैं. जानें इस बार क्या खास… 

खरगोन में सर्दी का असर जैसे-जैसे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे बाजार में रौनक बढ़ने लगी है. हर साल की तरह इस बार भी बिस्टान रोड पर तिब्बती पोताला वूलन मार्केट सज चुका है. यहां आपको ब्रांडेड क्वालिटी के जैकेट, शॉल और स्वेटर बेहद रीजनेबल दामों में मिल जाएंगे.

सर्दियों की शॉपिंग, ब्रांडेड गर्म कपड़ों का बाजार, winter spacial clothe market, local18, khargone letest news, Madhya Pradesh hindi news

तिब्बती बाजार में दिनभर खरीदारों की भीड़ लगी रहती है. हर कोई अपने बजट में गर्म कपड़े तलाशने आता है. यहां 50 रुपये से लेकर 2500 रुपये तक की रेंज में कपड़े मिलते हैं. तिब्बती बाजार में महिलाओं, पुरुषों और बच्चों के लिए गर्म कपड़ों की ढेरों वैराइटी है.

सर्दियों की शॉपिंग, ब्रांडेड गर्म कपड़ों का बाजार, winter spacial clothe market, local18, khargone letest news, Madhya Pradesh hindi news

यहां आपको कॉटन और वूलन जैकेट, हूडी, मफलर, शॉल, टोपी और ग्लव्स तक सब कुछ एक ही जगह पर मिल जाएगा. युवाओं के लिए खास ट्रेंडी डिजाइन वाली हूडी और जैकेट भी उपलब्ध हैं.

सर्दियों की शॉपिंग, ब्रांडेड गर्म कपड़ों का बाजार, winter spacial clothe market, local18, khargone letest news, Madhya Pradesh hindi news

इस बाजार की खासियत है कि यहां सभी कपड़ों पर फिक्स रेट होता है. अक्टूबर से जनवरी तक यह मार्केट लगता हैं. फिक्स रेट होने से ग्राहकों को न मोलभाव करना पड़ता है, न किसी तरह की चिंता.

सर्दियों की शॉपिंग, ब्रांडेड गर्म कपड़ों का बाजार, winter spacial clothe market, local18, khargone letest news, Madhya Pradesh hindi news

पुरुषों के लिए जैकेट, स्वेटर और हूडी 580 से 1500 रुपये तक में उपलब्ध हैं. महिलाओं के लिए शॉल और स्वेटर 380 से 1200 रुपये, जबकि बच्चों के लिए बेबी शूट और जैकेट 250 से 1000 रुपये तक में मिलते हैं. छोटे आइटम जैसे टोपी, मफलर और ग्लव्स की कीमत 40 से 220 रुपये तक है.

सर्दियों की शॉपिंग, ब्रांडेड गर्म कपड़ों का बाजार, winter spacial clothe market, local18, khargone letest news, Madhya Pradesh hindi news

यह बाजार साल 2022 से लगातार लग रहा है. सर्दियों में खरीददारी के लिए लोगों की पहली पसंद बन जाता है. यहां के कपड़े न सिर्फ सस्ते हैं बल्कि टिकाऊ भी हैं. ग्राहकों का कहना है कि पिछले साल खरीदे कपड़े आज भी नए जैसे हैं. यही भरोसा उन्हें हर साल यहां खींच लाता है.

सर्दियों की शॉपिंग, ब्रांडेड गर्म कपड़ों का बाजार, winter spacial clothe market, local18, khargone letest news, Madhya Pradesh hindi news

अगर आप भी इस सर्दी में बजट में गर्म और क्वालिटी कपड़े खरीदना चाहते हैं, तो खरगोन का तिब्बती पोताला वूलन मार्केट जरूर जाएं. यहां न सिर्फ कपड़ों की वैराइटी है बल्कि बाजार का माहौल भी बेहद खुशनुमा है. सर्दी में गर्मी और फैशन दोनों चाहिए तो यह मार्केट आपके लिए एकदम परफेक्ट डेस्टिनेशन है.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

₹50 से 2500 में एक से बढ़कर एक रेंज, खरगोन में यहां फिर सजा गर्म कपड़ों का बाजार

Source link