इस बल्लेबाज के करियर पर लटकी तलवार, एक गलती हमेशा-हमेशा के लिए कर देगी टीम इंडिया से बाहर!

इस बल्लेबाज के करियर पर लटकी तलवार, एक गलती हमेशा-हमेशा के लिए कर देगी टीम इंडिया से बाहर!


India vs South Africa: भारत के एक युवा बल्लेबाज के टेस्ट करियर पर तलवार लटकी हुई है. अपना टेस्ट करियर बचाने के लिए अब इस बल्लेबाज को हर हाल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में रन बनाने ही होंगे. अब एक गलती हमेशा-हमेशा के लिए इस बल्लेबाज को टीम इंडिया से बाहर भी करवा सकती है. बता दें कि भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 14 नवंबर से होगा. दोनों देशों के बीच टेस्ट सीरीज 14 नवंबर से 26 नवंबर तक खेली जाएगी.

इस बल्लेबाज के करियर पर लटकी तलवार

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 14 नवंबर से 18 नवंबर तक कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर खेला जाएगा. सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच 22 नवंबर से 26 नवंबर तक गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. अपना टेस्ट करियर बचाने के लिए साउथ अफ्रीका के खिलाफ इस टेस्ट सीरीज में युवा बल्लेबाज साई सुदर्शन को बल्ले से रन बनाने ही होंगे. साई सुदर्शन भारत की टेस्ट टीम में नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हैं, लेकिन उनका प्रदर्शन बेहद खराब रहा है.

Add Zee News as a Preferred Source


एक गलती हमेशा-हमेशा के लिए कर देगी टीम इंडिया से बाहर!

साई सुदर्शन नंबर-3 बल्लेबाज के तौर पर फ्लॉप रहे हैं. साई सुदर्शन के टेस्ट क्रिकेट में टेम्परामेंट पर भी सवाल उठ रहे हैं. नंबर-3 बैटिंग पोजीशन पर साई सुदर्शन के फ्लॉप होने की वजह से भारत के मिडिल ऑर्डर में उथल-पुथल देखने को मिली है. साई सुदर्शन ने भारत के लिए अभी तक 5 टेस्ट मैचों की 9 पारियों में 30.33 की औसत से 273 रन बनाए हैं, जिसमें 2 अर्धशतक शामिल हैं. साई सुदर्शन ने अपने टेस्ट डेब्यू से लेकर अभी तक 9 पारियों में 0, 30, 61, 0, 38, 11, 7, 87 और 39 रन बनाए हैं.

फॉर्म में नहीं हैं ये बल्लेबाज

14 नवंबर से साउथ अफ्रीका की सीनियर टीम के साथ अहम टेस्ट सीरीज से पहले भारत-A और साउथ अफ्रीका-A के बीच बेंगलुरु में दूसरा अनऑफिशियल टेस्ट मैच खेला जा रहा है. इस मैच में साई सुदर्शन बुरी तरह फ्लॉप साबित हुए हैं. साई सुदर्शन 52 गेंदों पर 17 रन बनाकर आउट हुए. साई सुदर्शन को अब भारत की मेन टेस्ट टीम में अपनी जगह बचाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी. अगर साउथ अफ्रीका के खिलाफ आगामी दो मैचों की टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन फ्लॉप हुए तो फिर भारत की टेस्ट टीम से उनका पत्ता कट सकता है.

टैलेंटेड बल्लेबाज तरस रहे

बता दें कि टीम इंडिया के पास देवदत्त पडिक्कल, श्रेयस अय्यर, सरफराज खान, तिलक वर्मा और अभिमन्यु ईश्वरन जैसे टैलेंटेड बल्लेबाज मौजूद हैं, जो बाहर बैठे अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं. श्रेयस अय्यर और सरफराज खान जैसे बल्लेबाजों की अनदेखी कर BCCI के सेलेक्टर्स ने साई सुदर्शन को टेस्ट टीम में मौका दिया था. साई सुदर्शन अभी तक तो सेलेक्टर्स के इस भरोसे पर खरे नहीं उतर पाए हैं. टीम इंडिया की भलाई के लिए अब साई सुदर्शन को हर हाल में टेस्ट टीम से बाहर करना होगा.

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया

शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उपकप्तान और विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, नीतीश रेड्डी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, आकाश दीप.

भारत बनाम साउथ अफ्रीका

टेस्ट सीरीज का शेड्यूल

पहला टेस्ट मैच – 14-18 नवंबर, सुबह 9.30 बजे, कोलकाता

दूसरा टेस्ट मैच – 22-26 नवंबर, सुबह 9.30 बजे, गुवाहाटी



Source link