एक SORRY से बच जाता गेंदबाज का करियर, लगा था आजीवन प्रतिबंध

एक SORRY से बच जाता गेंदबाज का करियर, लगा था आजीवन प्रतिबंध


Last Updated:

इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज हेरोल्ड लारवुड ने 1932-33 एशेज में बॉडीलाइन गेंदबाजी की थी. उनको इसके लिए माफी मांगने कहा गया था जिससे इनकार किया. उनका कहना था कप्तान Douglas Jardine के निर्देश पर ऐसी गेंदबाजी की थी और इसके लिए माफी नहीं मांगेंगे. इसकी वजह से उनपर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया गया था.

इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज हेरोल्ड लारवुड को 1932-33 एशेज सीरीज में बॉडीलाइन बॉलिंग के लिए माफी ना मांगने पर प्रतिबंधित कर दिया गया था

नई दिल्ली. क्रिकेट का इतिहास रहा है कि तेज गेंदबाज जितने खूंखार होते हैं उतने ही ज्यादा मनमौजी भी. किसी भी टीम के लिए ऐसे खिलाड़ी जितने उपयोगी होते हैं उनको संभालना उतना ही ज्यादा मुश्किल. अपनी बातें मनवाना या समझौता करने  बोलना कामयाब नहीं होता. ऐसे ही एक तेज गेंदबाज हुए हैं इंग्लैंड के हेरोल्ड लारवुड. उनकी दहशत ऑस्ट्रेलिया के शुरुआती दिनों के बल्लेबाज जानते हैं. हेरोल्ड का चमचमाता करियर सिर्फ एक सॉरी ना बोलने की वजह से खत्म हो गया.

इंग्लैंड के हेरोल्ड लारवुड को आधिकारिक रूप से किसी संस्था द्वारा प्रतिबंधित नहीं किया गया था, लेकिन 1932-33 एशेज सीरीज के बाद इंग्लैंड ने उनके अंतरराष्ट्रीय करियर को समाप्त कर दिया था. इसका कारण उनकी “बॉडीलाइन” की गई खतरनाक गेंदबाजी को लेकर हुआ विवाद था. उन्होंने गेंदबाजों के लिए जिस रणनीति से गेंदबाजी की उसके लिए माफी मांगने से इनकार कर दिया. हेरोल्ड ने साफ कहा था कि वह सिर्फ अपने कप्तान के निर्देशों का पालन कर रहे थे. अधिकारी चाहते थे गेंदबाज एक लिखित माफी मांगे लेकिन वो अपनी बात पर अडे रहे. इसके बाद उन्हें फिर कभी इंग्लैंड के लिए खेलने के लिए नहीं चुना गया, जिससे उनका करियर प्रभावी रूप से समाप्त हो गया.

क्या था पूरा विवाद

लारवुड इंग्लैंड टीम के मुख्य गेंदबाज थे जिन्होंने तेज, शॉर्ट-पिच गेंदें शरीर की ओर फेंकने की तकनीक का इस्तेमाल किया. इस तरह की गेंदबाज ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को पूरी सीरीज में परेशान किया. उनके अंदर लगातार चोटिल होने का डर बैठा रहता था. लारवुड की तेज रफ्तार बॉल पर कई ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को चोट भी लगी थी. इंग्लैंड की टीम के उस समय के कप्तान डगलस जार्डिन (Douglas Jardine) ने 1932-33 की एशेज सीरीज में बॉडीलाइन (Bodyline) रणनीति बनाई थी जो विवादों में रही.

माफी मांगने से इनकार

सीरीज के बाद लारवुड से उनकी गेंदबाजी शैली के लिए माफी मांगने को कहा गया. उन्होंने ऐसा करने से इनकार कर दिया और अपने कप्तान का समर्थन किया, जिसके कारण उन्हें राष्ट्रीय टीम से बाहर कर दिया गया.
माफी मांगने से इनकार करने के बाद लारवुड को फिर कभी इंग्लैंड के लिए खेलने के लिए नहीं चुना गया, जिससे उनका अंतरराष्ट्रीय करियर समय से पहले समाप्त हो गया. उन्होंने अपने करियर के बाकी समय के लिए काउंटी क्रिकेट खेलना जारी रखा.

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब… और पढ़ें

homecricket

एक SORRY से बच जाता गेंदबाज का करियर, लगा था आजीवन प्रतिबंध



Source link