एशेज के टॉप 3 गेंदबाज, कंगारू खिलाड़ियों ने मचाया है तबाही, ये घातक गेंदबाज है नंबर 1

एशेज के टॉप 3 गेंदबाज, कंगारू खिलाड़ियों ने मचाया है तबाही, ये घातक गेंदबाज है नंबर 1


एशेज 2025/26 की शुरुआत 21 नवंबर से हो रही है. ये क्रिकेट जगत की सबसे प्रतिष्ठित सीरीज मानी गई है. दोनों ही टीमें इस ऐतिहासिक सीरीज को अपना बनाने के लिए पूरा जोर लगा देती हैं. एशेज के इतिहास में जितना रोमांच बल्लेबाजी के लिए होता है. उतना ही ज्यादा गेंदबाजों ने कहर बरपाया है. एशेज का इंतजार सभी क्रिकेट समर्थकों को बेसब्री से रहता है. 21 तारीख से शुरू हो रही इस ऐतिहासिक जंग को सब देखने के लिए बेताब है.  ऐसे में आज हम आपको बताएंगे एशेज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 3 गेंदबाजों के बारे में.

नाथन लियोन

लिस्ट में नंबर पर 1 ऑस्ट्रेलिया के खूंखार स्पिनर नाथन लियोन का नाम काबिज है. फिलहाल वह मौजूदा एशेज के टॉप बॉलर्स के मामले में नंबर 1 पर हैं. उन्होंने एशेज के इतिहास में खेले 30 मैचों में 29.45 के औसत से सबसे ज्यादा 110 विकेट लेने का कारनामा किया है. इस लिस्ट में वह इकलौते स्पिन गेंदबाज हैं और नंबर 1 पायदान पर स्थित है.

Add Zee News as a Preferred Source


मिचेल स्टार्क

लिस्ट में दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क का नाम है.  उन्होंने अभी तक खेले गए एशेज के 22 मैचों में 42 पारियों की 3.57 की इकोनॉमी से 97 विकेट लेने का कारनामा किया है.  उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 6 विकेट देकर 111 रनों का रहा है. स्टार्क ने 4 बार 4 विकेट और 4 बार 5 विकेट लेने का कारनामा किया है.

पैट्रिक कमिंस

लिस्ट में तीसरा नाम एक और ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज पैट कमिंस का है. उन्होंने अभी तक एशेज में खेले 19 मैचों की 36 पारियों 3.16 के इकोनॉमी रेट से 91 विकेट लेने  का रिकॉर्ड हासिल किया है. इस दौरान कमिंस का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 6 विकेट देकर 91 रनों का रहा है. वहीं उन्होंने 7 बार 4 विकेट हॉल और 2 बार 5 विकेट हॉल पूरा किया है.

ये भी पढ़ें: एशेज के महारथी, टॉप 5 बल्लेबाज जिन्होंने लिखी इतिहास की नई इबारत, नंबर 1 पर ये दिग्गज

 

 



Source link