कुवैत को हराकर क्वार्टर फाइनल का टिकट कटाने उतरेगी भारतीय क्रिकेट टीम

कुवैत को हराकर क्वार्टर फाइनल का टिकट कटाने उतरेगी भारतीय क्रिकेट टीम


Last Updated:

India vs Kuwait Cricket Match: भारत और कुवैत की क्रिकेट टीमों के बीच हांगकांग सिक्सेस का मुकाबला शनिवार को खेला जाएगा. पहले मैच में पाकिस्तान को हराने के बाद भारतीय टीम दूसरे मैच को जीतकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना लेगी. भारतीय टीम की कप्तानी दिनेश कार्तिक कर रहे हैं.

भारत और कुवैत के बीच मुकाबला शनिवार को.

नई दिल्ली. रॉबिन उथप्पा की अगुआई वाली भारतीय क्रिकेट टीम अपने दूसरे मैच में कुवैत से शनिवार को भिड़ेगी. भारत दूसरा मैच जीतकर हांगकांग सिक्सेस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लेगा. जबकि हार उसे दूसरे मुकाबले के रिजल्ट की ओर धकेल देगी. टीम इंडिया इस टूर्नामेंट में खिताब का प्रबल दावेदार के रूप में उतरा है. भारत और कुवैत के बीच मुकाबला भारतीय समय के मुताबिक सुबह नौ बजे खेला जाएगा. भारत ने पहले मुकाबले में पाकिस्तान को डकवर्थ लुईस नियम से 2 रन से हराया.

पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा (Robin Uthappa) और भरत चिपली (Bharat Chipli) की धमाकेदार पारियों के साथ स्टुअर्ट बिन्नी की किफायती गेंदबाजी की बदौलत भारत ने शुक्रवार को हांगकांग सिक्सेस के बारिश से प्रभावित पूल सी मैच में डकवर्थ लुईस पद्धति (डीएलएस) से पाकिस्तान को दो रनों से हरा दिया. उथप्पा ने 11 गेंदों पर 28 रनों की तेज पारी खेली जबकि चिपली ने 13 गेंदों पर 24 रन बनाए, जिससे भारत ने छह ओवर में 4 विकेट पर 86 रन बनाए.

भारत और कुवैत के बीच मुकाबला शनिवार को.

पाकिस्तान ने लक्ष्य का पीछा करने की अच्छी शुरुआत की और भारी बारिश के कारण खेल रुकने से पहले तीन ओवर में 1 विकेट पर 41 रन बना लिए थे. मैच रोके जाते समय पाकिस्तान डकवर्थ लुईस पद्धति के तहत भारत से दो रन पीछे था. भारत की जीत में स्टुअर्ट बिन्नी का किफायती गेंदबाजी का बड़ा योगदान रहा. उन्होंने अपने ओवर में सिर्फ सात रन खर्च कर एक विकेट लेकर मैच में बड़ा प्रभाव डालने वाला प्रदर्शन किया.

ऑस्ट्रेलिया ने पूल बी मैच में यूएई को 10 विकेट से हराया. टीम ने जैक वुड (11 गेंद में 55 रन) और निक होबसन (पांच गेंद में नाबाद 26 रन) की पारियों से जीत के लिए मिले 88 रन के लक्ष्य को महज तीन ओवर में हासिल कर लिया. अफगानिस्तान ने पूल ए में अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए दक्षिण अफ्रीका को 49 रन से शिकस्त दी.

कप्तान गुलबदिन नायब ने 12 गेंद में 50 जबकि करीत जनत ने 11 गेंद में 46 रन से बनाये जिससे अफगानिस्तान ने छह ओवर में दो विकेट पर 148 रन का स्कोर खड़ा किया. इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम दो विकेट 99 रन ही बना सकी. बांग्लादेश ने पूल डी में श्रीलंका को 14 रन से शिकस्त दी. कप्तान अकबर अली ने नौ गेंद में 32 रन का योगदान दिया लेकिन मोसादेक हुसैन की 20 रन पर तीन विकेट लेकर मैच का रुख बांग्लादेश की ओर मोड़ दिया.बांग्लादेश ने 75 रन बनाने के बाद श्रीलंका को छह विकेट पर 61 रन पर रोक दिया. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड का मैच बारिश की वजह से धुल गया.

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें

homecricket

कुवैत को हराकर क्वार्टर फाइनल का टिकट कटाने उतरेगी भारतीय क्रिकेट टीम



Source link