क्रेटा के ‘भौकाल’ को चुनौती देने आ रही 7 नई कारें, टाटा से लेकर मारुति तक कंपनियों कर ली तैयारी

क्रेटा के ‘भौकाल’ को चुनौती देने आ रही 7 नई कारें, टाटा से लेकर मारुति तक कंपनियों कर ली तैयारी


Last Updated:

हुंडई क्रेटा मिडसाइज एसयूवी सेगमेंट में टॉप पर है, लेकिन टाटा सिएरा, रेनो डस्टर, मारुति ई विटारा, किआ सेल्टोस, निसान टेकटन, स्कोडा कुशाक, फोक्सवैगन टाइगुन जल्द लॉन्च होंगी.

नई दिल्ली. भारतीय मिडसाइज एसयूवी सेगमेंट में हुंडई क्रेटा ने अपनी लॉन्चिंग के बाद से ही दबदबा बनाए रखा है. रेग्युलर अपडेट्स और जनरेशन अपग्रेड्स ने इसे बाजार में टॉप स्पॉट पर बनाए रखने में मदद की है. हालांकि,आने वाले महीनों में इस बेहद पॉपुलर कार के लिए कॉम्पटिशन बढ़ने वाला है. मारुति सुजुकी, टाटा, किआ, रेनो, निसान, स्कोडा और फोक्सवैगन जैसी कार निर्माता कंपनियां इस सेगमेंट में अपने नए मॉडल लॉन्च करने की तैयारी कर रही हैं.

टाटा सिएरा और रेनो डस्टर
टाटा सिएरा और रेनो डस्टर पूरी तरह से नए अवतार में भव्य वापसी करने के लिए तैयार हैं. सिएरा 27 नवंबर को बिक्री के लिए जाएगी, जबकि थर्ड जेन की डस्टर 26 जनवरी 2025 को भारत में अपनी शुरुआत करेगी. ये दोनों एसयूवी पूरी तरह से नए डिजाइन, प्रीमियम इंटीरियर्स और कई पावरट्रेन ऑप्शंस के साथ आएंगी.

आने वाली मिडसाइज एसयूवी संभावित लॉन्च
टाटा सिएरा 27th नवंबर, 2025
न्यू जेन किआ सेल्टोस दिसंबर, 2025
मारुति-ई-विटारा दिसंबर, 2025
न्यू जेन रेनो डस्टर 26th जनवरी 2026
स्कोडा कुशाक फेसलिफ्ट 2026
फोक्सवैगन टाइगुन फेसलिफ्ट 2026
निसान टेकटन H1, 2026

मारुति ला रही नए मॉडल्स
मारुति सुजुकी दिसंबर 2025 में अपनी पहली इलेक्ट्रिक पेशकश – ई विटारा – पेश करेगी. इसे दो बैटरी पैक्स के साथ पेश किया जाएगा, और यह 500 किमी से ज्यादा की रेंज ऑफर करेगी. लगभग उसी समय, किआ नेक्स्ट जेन की सेल्टोस लॉन्च करेगी, जिसे 2027 तक हाइब्रिड पावरट्रेन मिलेगा.

निसान टेकटन
निसान ने भी नए रेनो डस्टर के अपने वेरियंट, जिसे निसान टेकटन कहा जाएगा, की पुष्टि की है. हालांकि, इसके डेब्यू और लॉन्च की जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है; लेकिन, इसके 2026 की पहली छमाही में आने की उम्मीद है. टेकटन में एक नया डिजाइन लैंग्वेज होगा, जबकि इसका प्लेटफॉर्म, इंटीरियर लेआउट, फीचर्स और पावरट्रेन नए डस्टर के साथ शेयर किए जाएंगे.

स्कोडा और फोक्सवैगन
स्कोडा की कुशाक और फोक्सवैगन की टाइगुन एसयूवी को 2026 की शुरुआत में उनके पहले बड़े मिडलाइफ अपडेट्स मिलेंगे. दोनों मॉडलों में बारीक डिजाइन चेंज और नए फीचर्स जैसे एडीएएस सूट और 360 डिग्री कैमरा शामिल होने की उम्मीद है.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeauto

क्रेटा के ‘भौकाल’ को चुनौती देने आ रही 7 नई कारें, 7 कंपनियों ने कर ली तैयारी



Source link