जिधर बैठी लड़की, उधर ही मारते छक्के, प्यार में पागल नवाब की अनसुनी दास्तां

जिधर बैठी लड़की, उधर ही मारते छक्के, प्यार में पागल नवाब की अनसुनी दास्तां


Last Updated:

Mansoor Ali Khan Pataudi and Sharmila Tagore love story: किसी ने कहा कि ये रिश्ता लंबा नहीं चलेगा. किसी ने कहा कि फिल्मों में काम करने वाली नवाब खानदान की बहु कैसे बन सकती है, लेकिन टाइगर पटौदी और शर्मिला टैगोर ने अपनी मोहब्बत को मुकम्मल कर दिखाया.

मंसूर अली खान पटौदी और शर्मिला टैगोर की लव स्टोरी

नई दिल्ली: क्रिकेट और ग्लैमर का कॉकटेल काफी पुराना है. धूप में पसीना बहाने वाले क्रिकेटर्स अक्सर सुंदर चेहरों पर दिल हार जाते हैं. हार्दिक पंड्या और महीका शर्मा इस डाल पर बैठने वाले न तो पहले पंछी हैं और न आखिरी होंगे. और उनमें सबसे रॉयल नाम रहा नवाब मंसूर अली खान पटौदी का, वो कप्तान जिसने विदेशी धरती पर भारत को पहली जीत दिलाई, लेकिन दिल बॉलीवुड क्वीन शर्मिला टैगौर ने जीत लिया.

दोनों की मोहब्बत सिर्फ एक किस्सा नहीं बल्कि विरासत बन गई. सैफ अली खान और सोहा अली खान के प्यार की निशानी इसी कपल के प्यार की निशानी है. मंसूर अली खान पटौदी को उनके चाहने वाले ‘टाइगर पटौदी’ भी कहते थे. अपने दौर के सबसे हैंडसम क्रिकेटर रहे टाइगर को शर्मिला से पहली ही नजर में प्यार हो गया.

शर्मिला टैगोर और टाइगर पटौदी

पूर्व भारतीय कप्तान मंसूर अली खान का जन्म 5 जनवरी 1941 को भोपाल के नवाब खानदान में हुआ था. अपने दौर के सबसे हैंडसम क्रिकेटर रहे मंसूर और शर्मिला की पहली मुलाकात दिल्ली में हुई. तब का समय अलग था. फिल्मों में काम करना, डांस करना तब अच्छा नहीं माना जाता था. इसके बावजूद एक नवाब का बॉलीवुड एक्ट्रेस से रिश्ता जोड़ना सवाल तो खड़े करता ही था.

शर्मिला टैगोर और टाइगर पटौदी

कहा जाता है कि जब शर्मिला टैगोर जब मैच देखने स्टेडियम पहुंचती तो नवाब अली खान पटौदी उनका स्वागत सिक्सर से किया करते थे. जहां शर्मिला बैठतीं मंसूर उसी दिशा में छक्के उड़ाते. एक किस्सा और मशहूर है कि रिलेशनशिप के शुरुआती दिनों में शर्मिला को पटाने के लिए टाइगर ने उनके घर एक के बाद एक कई रेफ्रिजरेटर बतौर गिफ्ट पहुंया दिए थे.

लंबे समय तक डेट करने के बाद परिवार को मनाते हुए इस कपल ने 27 दिसम्बर साल 1969 को शादी की. शर्मिला टैगोर को निकाह के लिए भोपाल की आखिरी नवाब और टाइगर पटौदी की मां साजिदा सुल्तान की शर्त माननी पड़ी. टाइगर को अपनाने से पहले शर्मिला को इस्लाम धर्म अपनाकर आयशा सुल्तान बनना था, जिसे इस ग्लैमरस एक्ट्रेस ने खुशी-खुशी मान लिया.

शर्मिला टैगोर और टाइगर पटौदी

टाइगर पटौदी मॉर्डन ख्यालों के थे, उन्होंने शादी के बाद भी शर्मिला को फिल्मों में काम करने से मना नहीं किया. शर्मिला से मंसूर को तीन बच्चे हुए. सैफ अली खान और सबा अली खान ने एक्टिंग की दुनिया को चुना जबकि सबा अली मशहूर ज्वैलरी डिजाइनर हैं. मंसूर अली खान पटौदी के क्रिकेट करियर की बात की जाए तो उन्होंने देश के लिए 46 टेस्ट मैच खेले. इसके अलावा 310 प्रथम श्रेणी मुकाबालों में उनके नाम 33 शतक और 75 अर्धशतक भी दर्ज हैं.

Anshul Talmale

फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया…और पढ़ें

फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया… और पढ़ें

homecricket

जिधर बैठी लड़की, उधर ही मारते छक्के, प्यार में पागल नवाब की अनसुनी दास्तां



Source link