त्योहारों के दौरान यात्रियों को सुविधा देने और अतिरिक्त यात्रियों को समायोजित करने के उद्देश्य से पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल से होकर बरौनी से अहमदाबाद के मध्य स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। इस दौरान, बरौनी-अहमदाबाद-बरौनी स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं म
.
गाड़ी संख्या 05261, बरौनी-अहमदाबाद स्पेशल, बरौनी से 11 एवं 12 नवंबर को, क्रमश: मंगलवार एवं बुधवार को 22:00 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 08:00 बजे अहमदाबाद रेलवे स्टेशन पहुँचेगी। इस ट्रेन का रतलाम मंडल के उज्जैन (00:25 बजे आगमन व 00:30 बजे प्रस्थान, गुरुवार एवं शुक्रवार), नागदा (01:10 बजे आगमन व 01:12 बजे प्रस्थान) और रतलाम स्टेशन पर 02:00 बजे आगमन व 02:10 बजे प्रस्थान होगा।
इसी प्रकार, वापसी में गाड़ी संख्या 05262, अहमदाबाद-बरौनी स्पेशल, अहमदाबाद से 13 एवं 14 नवंबर को, क्रमश: गुरुवार एवं शुक्रवार को 14:20 बजे प्रस्थान करेगी और दूसरे दिन 19:30 बजे बरौनी रेलवे स्टेशन पहुँचेगी। इस ट्रेन का रतलाम मंडल के रतलाम (20:20 बजे आगमन व 20:25 बजे प्रस्थान), नागदा (21:00 बजे आगमन व 21:02 बजे प्रस्थान) और उज्जैन स्टेशन पर 22:00 बजे आगमन व 22:05 बजे प्रस्थान होगा।
यह ट्रेन दोनों दिशाओं में समस्तीपुर, हाजीपुर, पाटलिपुत्र, दानापुर, आरा, बक्सर, पं. दीनदयाल उपाध्याय, प्रयागराज छिवकी, मानिकपुर, सतना, कटनी मुड़वारा, दमोह, सागर, बीना, संत हिरदाराम नगर, उज्जैन, नागदा, रतलाम, गोधरा, छायापुरी और आणंद स्टेशनों पर रुकेगी। यह ट्रेन थर्ड एसी इकोनॉमी, स्लीपर एवं सामान्य श्रेणी कोच के साथ चलेगी।