Last Updated:
5 youngsters KKR should retain for IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स फ्रेंचाइजी आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन से पहले रिंकू सिंह सहित इन 5 युवा खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है. आईपीएल के आगामी ऑक्शन का आयोजन दिसंबर के बीच में हो सकता है. सभी फ्रेंचाइजी टीमें इसकी तैयारी में जुट गई हैं.
नई दिल्ली. कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए आईपीएल का पिछला सीजन बेहद निराशाजनक रहा. अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली टीम अंक तालिका में आठवें स्थान पर रही. तीन बार की आईपीएल चैंपियन टीम 2024 के प्रदर्शन के आस-पास भी नहीं दिखी,जब श्रेयस अय्यर ने उन्हें अपना तीसरा खिताब दिलाया था.बहरहाल, फ्रेंचाइज़ी को इस सीजन में कुछ आशाजनक संकेत मिल रहे हैं, खासकर युवाओं से. आईपीएल 2026 की नीलामी से पहले टीमों को 15 नवंबर की समय सीमा से पहले अपने रिटेंशन खिलाड़ियों को अंतिम रूप देना होगा. नीलामी दिसंबर में होगी, लेकिन अभी भी वेन्यू तय नहीं हुआ है. आईपीएल की नीलामी से पहले आइए उन पांच युवा खिलाड़ियों पर नजर डालते हैं जिन्हें केकेआर रिटेन कर सकती है.
23 वर्षीय तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने आईपीएल 2024 में अपने शानदार सीजन के बाद से तेजी से तरक्की की है. दिल्ली के इस तेज गेंदबाज ने तब से खेल के सभी प्रारूपों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है और अपने पूर्व केकेआर कोच और वर्तमान भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर का विश्वास जीता है. उन्होंने आईपीएल 2025 में 13 मैचों में 29.86 की औसत से 15 विकेट लिए, हालांकि 2024 में उनका प्रदर्शन काफी बेहतर रहा. आईपीएल 2026 से पहले राणा को केकेआर रिटेन कर सकती है.
इन पांच युवाओं को केकेआर कर सकती है रिटेन.
वैभव अरोड़ा केकेआर के अहम सदस्य हैं
दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज वैभव अरोड़ा ने आईपीएल 2025 में केकेआर के तेज गेंदबाजों में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज के रूप में अपनी जगह बनाई. हर्षित् राणा की तरह,( 2024 में उनका भी शानदार सीज़न रहा और उन्हें मेगा नीलामी में 1.80 करोड़ रुपये में वापस खरीदा गया. अरोड़ा ने 12 मैचों में 17 विकेट लिए और खुद को केकेआर की टीम का एक अभिन्न अंग बना लिया.उन्होंने अब तक अपने करियर में 40 आईपीएल मैचों में 36 विकेट लिए हैं.
रिंकू सिंह को 13 करोड़ में किया रिटेन
रिंकू सिंह को 13 करोड़ में केकेआर ने रिटेन किया. रिंकू के लिए बतौर फिनिशर आईपीएल का पिछला सीजन अच्छा नहीं रहा. 2023 में 474 रनों के सीजन के साथ खुद को स्थापित करने के बाद यूपी के इस बल्लेबाज का आईपीएल में लगातार खराब प्रदर्शन रहा है. 2025 में वह 13 मैचों में 29.42 की औसत से 206 रन ही बना पाए. बहरहाल केकेआर रिंकू सिंह को छोड़ने के मूड में नहीं है. वह रिंकू को भविष्य में फिनिशर के रूप में देख रही है.
अंगकृष रघुवंशी के लिए आईपीएल का पिछला सीजन शानदार रहा
21 वर्षीय अंगकृष रघुवंशी का आईपीएल 2025 का सीजन शानदार रहा. जहां उन्होंने 12 मैचों में 33.33 की औसत से 300 रन बनाए. वह केकेआर के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में से एक हैं और उन्होंने बार-बार अपनी उपयोगिता साबित की है. मुंबई के इस बल्लेबाज ने अब तक लीग में सिर्फ 2 अर्धशतक लगाए हैं. खुद को टीम के मुख्य बल्लेबाजों में से एक के रूप में स्थापित कर लिया है और केकेआर में उनका बने रहना लगभग तय है.
रमनदीप सिंह को 4 करोड़ में केकेआर ने रिटेन किया था
4 करोड़ रुपये में रिटेन किए गए रमनदीप सिंह को केकेआर अपने साथ बनाए रखेगा. आईपीएल 2025 में उनका प्रदर्शन काफी खराब रहा था और वे 11 मैचों में सिर्फ़ 47 रन ही बना पाए थे. हालांकि इस मध्यक्रम के बल्लेबाज के रूप में अपनी भूमिका निभाने की उनकी क्षमता और 2024 के उनके प्रदर्शन के कारण केकेआर उन्हें आईपीएल 2026 के लिए रिटेन करने पर मजबूर होगा.
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें