रीवा पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार 2.0 के तहत बड़ी सफलता हासिल की है।पुलिस ने एक मारुति जेन कार से 557 बोतल प्रतिबंधित ऑनरेक्स कफ सिरप जब्त की है। साथ ही एक आरोपी को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है।
.
एडिशनल एसपी आरती सिंह ने बताया कि चोरहटा थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी किग्राम खैरी बस्ती रेलवे लाइन के पास एक सफेद मारुति जेन कार में अवैध कफ सिरप रखी गई है,जिसे बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार किया जा रहा है।सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर मौके पर दबिश दी।
आरोपी प्रयागराज का रहने वाला पुलिस ने मौके से आरोपी राजेश कुमार मिश्रा उर्फ मिठ्ठ (46)पुत्र स्वर्गीय सिग्राशंकर मिश्रा, निवासी ग्राम अतरैजी सन्सारपुर, थाना कोराव, जिला प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार किया। आरोपी की कार से 557 नग ऑनरेक्स कफ सिरप जब्त की गई,जिसकी कुल कीमत ₹1,12,235 आंकी गई है।जबकि जब्त वाहन सहित कुल बरामदगी की कीमत करीब ₹4,12,235 रुपए बताई जा रही है।
एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।एडिशनल एसपी आरती सिंह ने बताया कि रीवा पुलिस का अभियान नशे के कारोबारियों के खिलाफ लगातार जारी रहेगा।