रोहित शर्मा का महारिकॉर्ड टूटा…सूर्यकुमार यादव ने रचा इतिहास, SENA देशों में बजा SKY के नाम का डंका

रोहित शर्मा का महारिकॉर्ड टूटा…सूर्यकुमार यादव ने रचा इतिहास, SENA देशों में बजा SKY के नाम का डंका


Suryakumar Yadav Broke Rohit Sharma Big Records: टीम इंडिया के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव इस वक्त उस रंग में नहीं हैं, जिसके लिए वो पहचाने जाते हैं. पिछले कुछ महीनों में सूर्या ने फैंस को बार-बार निराश किया है. उनके बल्ले की धार कम दिख रही है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रही 5 मैचों की टी20 सीरीज में भी सूर्या ने अब तक कोई धमाका नहीं किया, लेकिन चौथे मुकाबले में वो एक ऐसा कमाल कर गए, जिसकी गूंज पूरी दुनिया में है और उन्होंने रिकॉर्ड बुक हिला दी. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत ने 48 रनों से चौथा टी20 जीता, इस मुकाबले में सूर्या ने 10 गेंदों पर 2 छक्कों की मदद से 20 रन बनाए. इस छोटी सी पारी के दम पर उन्होंने पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का एक महारिकॉर्ड तोड़ डाला.

सूर्यकुमार यादव अब SENA देशों (साउथ अफ्रीका,इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) में सबसे ज्यादा छक्के कूटने वाले भारतीय बन गए हैं. स्काई के नाम अब SENA में टी-20 इंटरनेशनल में 41 छक्के हो गए हैं. क्वीसलैंड के कैरारा ओवल स्टेडियम में 10 बॉल पर 20 रन बनाते ही सूर्या ने यह उपलब्धि हासिल की. जेवियर बार्टलेट की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में वह टिम डेविड को कैच थमा बैठे थे. भारत ने 167 रन किए थे और ऑस्ट्रेलिया को 119 रनों पर समेटकर मैच जीत लिया.

रोहित ने कितने छक्के लगाए थे?

रोहित शर्मा ने सेना देशों में कुल 41 सिक्स लगाए थे. सेना देशों में साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया आते हैं. यहां रन बनाना आसान नहीं होता. यही वजह है कि यह रिकॉर्ड बड़ा खास है. इस लिस्ट में सूर्या 43 छक्कों के साथ नंबर एक पर पहुंच चुके हैं. रोहित के बाद विराट कोहली, युवराज सिंह, संजू सैमसन जैसे स्टार शामिल हैं.

Add Zee News as a Preferred Source


SENA देशों में सबसे ज्यादा टी20 छक्के लगाने वाले भारतीय बैटर

  • 43- सूर्यकुमार यादव
  • 41- रोहित शर्मा
  • 30-विराट कोहली
  • 28- केएल राहुल
  • 26- युवराज सिंह
  • 22 – संजू सैमसन
  • 22-तिलक वर्मा

2025 में सूर्या के बल्ले से बड़ी पारी नहीं निकली

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही टी20 सीरीज में सूर्या ने चार पारियों में 28 की औसत से 84 रन बनाए हैं. साल 2025 में सूर्यकुमार 15 पारियों में 15.33 की औसत से 184 रन बना सके हैं. उनका हाई स्कोर 47 रन है. अब जल्द ही सूर्या बड़ी पारी खेलना चाहेंगे.

ये भी पढ़ें10 चौके-छक्के ठोके….महज 11 गेंदों में बना दिए 55 रन, कौन है गेंदबाजों को रुलाने वाला ये अनजान बल्लेबाज?



Source link