शाजापुर में यात्री बस पलटी, 6 लोग घायल: इंदौर से गोरखपुर जा रही थी; ओवरटेक के चक्कर में मक्सी बाईपास के पास हादसा – shajapur (MP) News

शाजापुर में यात्री बस पलटी, 6 लोग घायल:  इंदौर से गोरखपुर जा रही थी; ओवरटेक के चक्कर में मक्सी बाईपास के पास हादसा – shajapur (MP) News


शाजापुर जिले में आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार रात एक यात्री बस पलट गई। यह हादसा मक्सी बाईपास के पास रात करीब 9 बजे हुआ, जिसमें ड्राइवर समेत छह यात्री घायल हो गए। सभी को एंबुलेंस से जिला अस्पताल शाजापुर पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी ह

.

इंदौर से गोरखपुर जा रही थी बस

जानकारी के अनुसार, बस इंदौर से गोरखपुर जा रही थी। इस दौरान रात करीब 9 बजे स्पीड ब्रेकर पर एक अन्य वाहन को ओवरटेक करने के प्रयास में बेकाबू होकर सड़क किनारे पलट गई।घायलों को तत्काल जिला अस्पताल शाजापुर पहुंचाया गया।

घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल शाजापुर पहुंचाया गया।

घटना की सूचना मिलते ही मक्सी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्रेन की मदद से पलटी हुई बस को सीधा करवाया और उसमें फंसे सभी यात्रियों को बाहर निकाला। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी घटनास्थल पर जमा हो गए थे। पुलिस ने राजमार्ग पर यातायात को भी सुचारू रूप से बहाल किया।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।



Source link