Last Updated:
Gwalior News: ग्वालियर के शिवपुरी निवासी हरिचरण ओझा 23 साल पहले रोजगार की तलाश में परिवार सहित ग्वालियर आए थे. हरिचरण ग्वालियर के झांसी रोड इलाके में ठेले पर हलवा बेचकर परिवार पालने लगा, लेकिन अक्सर नगर निगम और अन्य वसूली करने वाले उसे हटा देते थे. बाद में एक TI की मदद से उन्होंने अपना रोजगार चलाया. क्या है पूरा मामला, जानिए
सुशील कौशिक, ग्वालियर
Gwalior News: आज के दौर में लोग जहां पल भर में किए गए एहसानों को भुला देते हैं, वहीं ग्वालियर का एक ठेले वाला 23 साल पहले एक TI (थाना प्रभारी) द्वारा की गई मदद को आज भी अपने दिल से लगाए बैठा है. इस ठेले वाले ने अपनी कृतज्ञता जताने का जो तरीका अपनाया है, वह हर किसी के दिल को छू रहा है.
क्या है पूरा मामला?
शिवपुरी के निवासी हरिचरण ओझा, 23 साल पहले रोजगार की तलाश में अपने परिवार के साथ ग्वालियर आए थे. हरिचरण ने ग्वालियर के झांसी रोड इलाके में ठेले पर हलवा बेचकर अपने परिवार का पालन-पोषण शुरू किया. लेकिन, उस समय नगर निगम के कर्मचारी और अन्य वसूली करने वाले लोग उन्हें अक्सर परेशान करते और वहां से हटा देते थे.
फरिश्ता बनकर आए TI रमेश सिंह
साल 2002 में रमेश सिंह सिकरवार झांसी रोड थाने में TI बनकर आए. जब उन्होंने हरिचरण को परेशान होते देखा, तो उन्होंने उसे परेशान करने वालों को सख्त हिदायत दी और हरिचरण को अपना रोजगार चलाकर पेट पालने में मदद की. इतना ही नहीं, बाद में हरिचरण के बच्चों की शादियों और अन्य पारिवारिक अवसरों पर भी तत्कालीन TI सिकरवार ने उनकी मदद की.
ठेले पर लिखा अनोखा नारा
TI की इस दरियादिली और मदद को हरिचरण ने अपने दिल से लगा लिया. उन्होंने अपने ठेले पर TI रमेश सिंह सिकरवार के सम्मान में एक अनोखा नारा भी लिखवा दिया, जो आज 23 साल बाद भी लोगों का ध्यान खींचता है. ठेले पर लिखा है कि जब तक सूरज चांद रहेगा, रमेश सिंह TI साहब का नाम रहेगा और हलुआ वाला उनका आभारी रहेगा.
रिटायर हो चुके हैं TI
तत्कालीन TI रमेश सिंह सिकरवार भी बरसों पहले रिटायर हो चुके हैं और अब शिवपुरी में रहते हैं. इस बारे में बात करने पर वह बताते हैं कि उन्होंने झांसी रोड थाना प्रभारी रहते हुए कई रेहड़ी-ठेले वालों को अपना रोजगार चलाने में मदद की थी. उन्होंने बताया कि ट्रैफिक व्यवस्था बनाना भी थाना प्रभारी की जिम्मेदारी होती है, इसलिए उन्होंने नगर निगम से बात कर इन ठेले वालों के लिए उचित व्यवस्था कराई थी.
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re… और पढ़ें