MY FM 94.3 ने अपने नए एक्टिविटी शो ‘माय एफएम का मैजिक शो’ की धमाकेदार शुरुआत कर दी है। इस शो में जादू सिर्फ दिखाया नहीं जाएगा, बल्कि ऐसा जादू होगा जो लोगों को सोचने पर मजबूर करेगा।
.
पहले एपिसोड में रेडिसन चौराहे पर जादू दिखाते हुए आरजे अर्पित ने कहा “देखिए, मैं कुछ ही पलों में सरवटे बस स्टैंड को रेडिसन चौराहे पर शिफ्ट करके दिखाऊंगा।”
लोगों ने पहले तो इसे मज़ाक समझा, लेकिन कुछ ही पलों में जब अर्पित ने अपना “जादू” दिखाया, तो सामने आया एक बड़ा सच।
दरअसल, हर रोज़ रेडिसन चौराहे पर कई बसें रुकती हैं। सवारियाँ चढ़ती-उतरती हैं और यह इलाका धीरे-धीरे एक बस स्टैंड में बदल जाता है। इसके कारण चौराहे पर भारी ट्रैफिक, अव्यवस्था और लोगों की परेशानी बढ़ जाती है।
आरजे अर्पित के इस जादू ने न सिर्फ यह दिखाया कि रेडिसन चौराहे से बॉम्बे हॉस्पिटल तक ट्रैफिक की स्थिति कितनी गंभीर है, बल्कि यह भी उजागर किया कि अब तक इस समस्या पर किसी ने गंभीरता से ध्यान नहीं दिया।
‘माय एफएम का मैजिक शो’ का उद्देश्य है, शहर के उन मुद्दों को सामने लाना, जिन्हें अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है, और लोगों को जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना।
आरजे अर्पित अब अगला जादू एमआर 9 पर दिखाएंगे।क्या होगा उनका अगला जादू? कौन-सी सच्चाई सामने आएगी?जानने के लिए सुनते रहिए 94.3 MY FM – जियो दिल से।