आज लाज बचाने उतरेगा ऑस्ट्रेलिया, टी20 मैच शुरू होने का समय बड़ा अजीब

आज लाज बचाने उतरेगा ऑस्ट्रेलिया, टी20 मैच शुरू होने का समय बड़ा अजीब


Last Updated:

India Vs Australia 5th T20I Live Streaming: टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में 2-1 की बढ़त ली, अब ब्रिस्बेन में सूर्यकुमार यादव की टीम जीत के लिए उतरेगी. मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर किया जाएगा जबकि स्ट्रीमिंग के लिए जियो हॉटस्टार एप पर जा सकते हैं.

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज का निर्णायक मुकाबला

नई दिल्ली. गुरुवार को गोल्ड कोस्ट में खेले गए चौथे टी20 मैच में 2-1 की बढ़त लेने के बाद टीम इंडिया आज ब्रिस्बेन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांचवें और आखिरी मैच में जीत सीरीज अपने नाम करने  उतरेगी. कप्तान सूर्यकुमार यादव की टीम ने पहला मैच हारने के बाद जोरदार वापसी की और लगातार दो मैच जीता. कैनबरा में खेला गया पहला मैच बारिश की वजह से धुल गया था. टीम इंडिया ने होबार्ट में अपनी जीत के बाद क्वींसलैंड के करारा ओवल में 48 रनों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की.

टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी के लिए उतरी टीम इंडिया ने शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा के 56 रन की ओपनिंग साझेदारी की के दम पर अच्छी शुरुआत की. फॉर्म में चल रहे अभिषेक 21 गेंद में 28 रन बनाकर आउट हो गए, उनके साथी गिल ने पावरप्ले में 39 गेंद में 46 रनों की पारी खेली. ऑलराउंडर अक्षर पटेल की 21 रनों की पारी ने स्कोर 167 तक पहुंचा दिया.

ऑस्ट्रेलिया वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शिवम दुबे और जसप्रीत बुमराह की शानदार गेंदबाजी के आगे सिर्फ 119 रनों पर सिमट गया. अक्षर ने 4 ओवर में 20 रन देकर दो विकेट लिए. शिवम दुबे ने दो जबकि वाशिंगटन सुंदर 3 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किया.

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस टी20 सीरीज के मुकाबलों का समय थोड़ा अजीब है. आम तौर पर मुकाबले का वक्त जोड़े में होता है. जैसे 9 बजे या फिर 9.30….लेकिन इस सीरीज के मैच 1.45 बजे यानी बेजोड़ा समय पर रखा गया है. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5वां टी20 मैच शनिवार, 8 नवंबर को ब्रिस्बेन के गाबा में खेला जाएगा. मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1:45 बजे शुरू होगा.





Source link