आलीराजपुर के नानपुर में 600 लीटर नकली ताड़ी जब्त: पुलिस ने पांच वाहन भी पकड़े, तीन लोगों की इसके सेवन से हुई थी मौत – alirajpur News

आलीराजपुर के नानपुर में 600 लीटर नकली ताड़ी जब्त:  पुलिस ने पांच वाहन भी पकड़े, तीन लोगों की इसके सेवन से हुई थी मौत – alirajpur News



पुलिस ने नकली ताड़ी जब्त की है।

आलीराजपुर के नानपुर में शनिवार शाम को पुलिस ने नकली ताड़ी बेचने वालों को पकड़ा है। इस दौरान लगभग 600 लीटर नकली ताड़ी जब्त की गई।

.

पांच बाइकों पर ले जा रहे ताड़ी

पुलिस के अनुसार, यह अवैध ताड़ी पांच बाइक पर ले जाई जा रही थी। पुलिस ने ताड़ी के साथ इन पांचों वाहनों को भी जब्त कर लिया है।

नानपुर थाना प्रभारी राजेश डावर ने बताया कि नानपुर क्षेत्र में चल रहे सभी अवैध व्यापारों पर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। इस कार्रवाई से अवैध ताड़ी का व्यापार करने वालों में हड़कंप मच गया है।

नकली ताड़ी पीने से तीन लोगों की हुई थी मौत

दरअसल, पहले भी नकली ताड़ी के सेवन से गंभीर घटनाएं हो चुकी हैं। बीते 15 जून को आम्बुआ में जहरीली नकली ताड़ी पीने से तीन लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 12 अन्य गंभीर रूप से बीमार हो गए थे।



Source link