उज्जैन केडी गेट पर चेंबर टूटने से लोडिंग ऑटो पलटा: स्थानीय लोगों ने ड्राइवर को बाहर निकाला, बड़ा हादसा टला – Ujjain News

उज्जैन केडी गेट पर चेंबर टूटने से लोडिंग ऑटो पलटा:  स्थानीय लोगों ने ड्राइवर को बाहर निकाला, बड़ा हादसा टला – Ujjain News


शहर के व्यस्त केडी गेट चौराहे पर शनिवार दोपहर एक लोडिंग ऑटो पलट गया। गनीमत रही की बड़ा हादसा टल गया। सड़क पर बने चेंबर के टूटने से यह दुर्घटना हुई, जिसमें कोई जनहानि नहीं हुई।

.

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने ऑटो चालक को वाहन से बाहर निकाला और ऑटो को सीधा किया। इस दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए मार्ग पर जाम की स्थिति बन गई थी।

गनीमत रही कि जिस समय ऑटो पलटा, उस दौरान स्कूल के बच्चे भी इसी मार्ग से गुजर रहे थे, लेकिन कोई भी बच्चा चपेट में नहीं आया। यह क्षेत्र गांव की ओर जाने वाला मुख्य मार्ग होने के कारण यहां वाहनों की आवाजाही अधिक रहती है।

दुर्घटना के बाद स्थानीय निवासियों ने सड़क पर बने कमजोर चेंबरों की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।



Source link