Haris Rauf Sahibzada Farhan AK 47 Celebration: एशिया कप का रोमांच अपने आखिरी चरण में है. 28 सितंबर को होने वाले फाइनल के लिए भारतीय टीम ने क्वालीफाई कर लिया है. अब उसके प्रतिद्वंद्वी का फैसला गुरुवार (25 सितंबर) को होगा. सुपर-4 में पाकिस्तान और बांग्लादेश की टीमें आमने-सामने होंगी. इसमें जीतने वाला भारत से खिताबी मुकाबले में खेलेगा. इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया ने दो बार पाकिस्तान को हराया है और दोनों मुकाबलों को दौरान कई विवादित पल देखने को मिले. इसे लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) काफी नाराज हुआ है. उसने पाकिस्तानी गेंदबाज हारिस रऊफ और बल्लेबाज साहिबजादा फरहान के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) में शिकायत दर्ज कराई है.
हारिस ने क्या किया था?
सुपर-4 मैच में के दौरान भारत के खिलाफ मैच के दौरान फिल्डिंग के समय पाकिस्तानी गेंदबाज हारिस रऊफ ने गलत इशारे किए. दर्शक उन्हें ‘कोहली-कोहली’ कहकर चिढ़ा रहे थे. दरअसल, विराट ने 2022 टी20 वर्ल्ड कप में मेलबर्न के मैदान पर हारिस को सामने की ओर छक्का मारा था और वह पाकिस्तानियों को आज तक दुख देता है. उस छक्के ने मैच को पलट दिया था. टीम इंडिया हारे हुए मुकाबले में जीत गई थी. हारिस चिढ़ाने के बाद नाराज हो गए थे और अभद्र इशारे करने लगे थे.
साहिबजादा फरहान का बंदूक सेलिब्रेशन
उसी मैच में पाकिस्तान के ओपनर साहिबजादा फरहान ने अर्धशतक लगाकर बल्ले को बंदूक की तरह ताना और गन फायर की तरह एक्शन किया. इसे लोगों ने AK-47 और गन फायर सेलिब्रेशन किया. फरहान के इस सेलिब्रेशन पर बवाल मच गया. इस सेलिब्रेशन की आलोचना भारतीय फैंस ने की.
ये भी पढ़ें: ‘हम किसी को…’, बांग्लादेशी कप्तान ने पाकिस्तान को दी खुली चुनौती, आज ‘सेमीफाइनल’ में पटकने की फुल तैयारी
फरहान ने दी थी सफाई
साहिबजादा फरहान ने मैच के बाद अपने सेलिब्रेशन पर सफाई दी थी. उन्होंने कहा था, ”वह जश्न बस उस समय का एक क्षण था. मैं 50 रन बनाने के बाद ज्यादा जश्न नहीं मनाता. लेकिन, अचानक मेरे दिमाग में आया कि चलो आज एक जश्न मनाते हैं. मैंने वह किया. मुझे नहीं पता कि लोग इसे कैसे लेंगे. मुझे इसकी परवाह नहीं है.”
ये भी पढ़ें: शर्मनाक: हारिस रऊफ की घटिया हरकत को मोहसिन नकवी का समर्थन, अब क्रिस्टियानो रोनाल्डो के सहारे पाकिस्तान
अब आगे क्या होगा?
बीसीसीआई ने बुधवार को यह शिकायत दर्ज कराई थी और जय शाह की अध्यक्षता वाली आईसीसी ने ईमेल मिलने की पुष्टि कर दी है. अगर साहिबजादा और रऊफ लिखित रूप में इन आरोपों से इनकार करते हैं, तो आईसीसी में सुनवाई होने की उम्मीद है. उन्हें सुनवाई के लिए आईसीसी एलीट पैनल के रेफरी रिची रिचर्डसन के सामने पेश होना पड़ सकता है. हारिस के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजों शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा को अपशब्द कहने के भी आरोप लगे हैं. रऊफ और साहिबजादा दोनों को आईसीसी की सुनवाई में अपने इशारों को समझाना होगा और अगर वे अपनी हरकतों को सही नहीं ठहरा पाते हैं, तो उन्हें आचार संहिता के अनुसार प्रतिबंधों का सामना करना पड़ सकता है.