ऐसा डर कि होटल से बाहर ही नहीं निकले सांसद: प्रॉपर्टी की वैल्यू बढ़ाने का साहब का ‘प्लान’; मंत्री की टेंशन बढ़ा सकता है खासमखास – Madhya Pradesh News

ऐसा डर कि होटल से बाहर ही नहीं निकले सांसद:  प्रॉपर्टी की वैल्यू बढ़ाने का साहब का ‘प्लान’; मंत्री की टेंशन बढ़ा सकता है खासमखास – Madhya Pradesh News


पड़ोसी राज्य के एक सांसद जी सरकारी दौरे पर भोपाल पहुंचे। अपनी खुद की पार्टी के सर्वेसर्वा सांसद जी को पता नहीं कौन सा डर सता रहा था कि वे होटल से बाहर ही नहीं निकले।

.

उनकी पार्टी के कार्यकर्ता जब मिलने पहुंचे तो बिन बुलाए मेहमानों की तरह होटल में अंदर तक घुस गए। हाई सिक्योरिटी के चलते अंदर बढ़ी भीड़ को सुरक्षाकर्मियों ने बाहर किया।

खबर है कि सांसद जी पर हाल ही में उनकी मित्र ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। इस डर से वे ज्यादा बाहर नजर नहीं आए। यहां तक कि लाट साहब और सरकार के यहां दूसरे सांसद तो गए लेकिन, ये युवा सांसद जी नजर नहीं आए।

मंत्री जी की मुसीबतें न बढ़ा दे खासमखास सूबे के एक मंत्री जी के यहां पोस्टेड एक खासमखास को लेकर विपक्ष हमलावर है। विपक्षी दल के लीडर ने मंत्री जी के खास की पोस्टिंग को लेकर सवाल पूछा है कि क्या उनकी ऑफिशियल पोस्टिंग है?

सुना है कि विरोधी दल के लीडर के हाथ कुछ दस्तावेज लगे हैं। वे अगला हमला कब करेंगे ये तो पता नहीं लेकिन, खबर है कि खासमखास ने मंत्री जी को साधे रखने के लिए उपाय सोचे हैं।

उम्र की सीमा से बाहर हो रहे युवा नेता रूलिंग पार्टी में युवा विंग के मुखिया बनने की चाह में नेताओं के चक्कर काटने वाले मुख्य नेताओं में से तीन नेताओं को निराशा का सामना करना पड़ सकता है।

दरअसल, रेस में आगे चल रहे युवा नेताओं की उम्र के दस्तावेज उनके प्रतिद्वंद्वियों ने पार्टी हेडक्वार्टर तक पहुंचाए हैं। जैसे ही दावेदारी आगे बढ़ी तो उम्र की सीमा और दस्तावेजों का बम फूट सकता है। बता दें कि इनमें एक युवा नेता भोपाल के पड़ोसी जिले से है, जबकि दूसरे बुंदेलखंड क्षेत्र से हैं।

मैं बायोडाटा नहीं दे रहा आप नाम नोट कर लो सत्ताधारी दल के मुखिया के तेवर के कारण पार्टी में गणेश परिक्रमा करने वाले नेता अब हेडक्वार्टर में कम ही नजर आ रहे हैं। एक बैठक में मुखिया जी ने कह दिया कि बायोडाटा लेकर घूमने वालों का कुछ नहीं हो पाएगा। पार्टी को सबके काम के बारे में पता है। आपने यदि काम किया है तो बायोडाटा देने की जरूरत नहीं।

मुखिया जी की इस नसीहत के बाद एक नेता जी मुखिया जी से मिलने आए और धीरे से बोले- भाई साहब मेरा निवेदन है कि आप मेरा नाम नोट कर लीजिए। मैं बायोडाटा इसलिए नहीं लाया क्योंकि आप पहले ही कह चुके हैं बायोडाटा से कुछ नहीं होगा।

तो बढ़ जाएगी साहब की प्रॉपर्टी की वैल्यू राजधानी के बीचों बीच एक पहाड़ी को बायोडायवर्सिटी पार्क में तब्दील करने के लिए सरकार को एक प्रपोजल दिया गया है। अंदर की खबर यह है कि सरकार को प्रपोजल पसंद भी आया है। हालांकि, आधिकारिक मंजूरी मिलना अभी बाकी है।

विभाग के सूत्र बताते हैं कि इस एरिया में साहब की एक कॉमर्शियल प्रॉपर्टी तैयार है। उन्हें उम्मीद है कि बायोडायवर्सिटी पार्क यदि बना तो उनकी प्रॉपर्टी की वैल्यू बढ़ जाएगी।

और अंत में..

अंदर की लड़ाई गाली-गलौज पर आई विरोधी दल एमपी के एक हिल स्टेशन पर जिला अध्यक्षों को ट्रेनिंग दे रहा है। दूसरी तरफ आर्थिक राजधानी में पूर्व सीएम को मौजूदा और पूर्व अध्यक्ष खुलकर गालियां देते सुनाई दे रहे हैं। इस मसले पर फिलहाल राजा साहब ने चुप्पी साध रखी है।

पार्टी के अंदर इस बात को लेकर सवाल उठ रहे हैं कि पार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने अब तक इस मामले में बेलगाम अध्यक्ष पर कोई एक्शन क्यों नहीं लिया? अनुशासन की दुहाई देने वाले पार्टी के मुखिया का अब तक इस मामले पर कोई बयान सामने नहीं आया।

ये भी पढ़ें.. दीदी की चुनावी घोषणा…और भतीजे की दूरी: धौंस जमाने वाले अफसर एंट्री मांगते दिखे

सियासत की फायर ब्रांड दीदी लंबे समय से सत्ता से दूर हैं। वे खुद को नर्मदा, गंगा और गोसेवा में रमा हुआ दिखाती रहती हैं, लेकिन ‘नेता वाली आत्मा’ कुछ न कुछ ऐसा करवा ही देती है कि सियासी गलियारों में सुर्खियां बन जाएं। पूरी खबर पढ़ें..



Source link