ब्रिस्बेन में आज टी20 सीरीज का फैसला, Playing XI में होगा बड़ा बदलाव, कप्तान सूर्या करेंगे इस प्लेयर को कुर्बान!

ब्रिस्बेन में आज टी20 सीरीज का फैसला, Playing XI में होगा बड़ा बदलाव, कप्तान सूर्या करेंगे इस प्लेयर को कुर्बान!


भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला आज ब्रिस्बेन के गाबा मैदान पर खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1:45 बजे से खेला जाएगा. पांच मैचों की इस टी20 सीरीज में फिलहाल भारत ने 2-1 से बढ़त बना रखी है. भारत अगर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिस्बेन में ये मैच जीत लेता है, तो वह इस टी20 सीरीज पर कब्जा कर लेगा. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टी20 मुकाबला बारिश के चलते बेनतीजा रहा था. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे मुकाबले को 4 विकेट से अपने नाम करते हुए बढ़त हासिल कर ली. टीम इंडिया ने होबार्ट में खेला गया तीसरा मैच 5 विकेट से जीतकर सीरीज में बराबरी कर ली. चौथा मुकाबला क्वींसलैंड में खेला गया, जिसमें 48 रन से जीत दर्ज करते हुए टीम इंडिया ने सीरीज में 2-1 से बढ़त बना ली है. ऐसे में अब सीरीज का पांचवां मुकाबला निर्णायक बन गया है. आइए एक नजर डालते हैं कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी और निर्णायक टी20 मैच में भारत किस प्लेइंग इलेवन के साथ उतर सकता है.

ओपनर

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांचवें और आखिरी टी20 मैच में अभिषेक शर्मा और उपकप्तान शुभमन गिल ओपनिंग करने उतरेंगे. अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल पर टीम इंडिया को एक तूफानी शुरुआत देने का जिम्मा होगा. भारतीय टीम का ये लेफ्ट हैंड और राइट हैंड ओपनिंग कॉम्बिनेशन ऑस्ट्रेलियाई टीम के गेंदबाजी अटैक को तहस-नहस कर सकता है.

Add Zee News as a Preferred Source


नंबर 3

कप्तान सूर्यकुमार यादव नंबर 3 पर बल्लेबाजी के लिए उतरेंगे, जो अपनी विस्फोटक बैटिंग से तेजी से रन बटोरेंगे. ब्रिस्बेन का मैदान सूर्यकुमार यादव को बहुत रास आएगा, जहां पिच पर अच्छा बाउंस देखने को मिलता है. सूर्यकुमार यादव के सामने किसी भी गेंदबाज का बॉलिंग करना बहुत मुश्किल है. सूर्यकुमार यादव मैदान के चारों तरफ कहीं भी छक्का जड़ने का यूनीक टैलेंट रखते हैं.

नंबर 4

तिलक वर्मा नंबर 4 पर बल्लेबाजी के लिए उतर सकते हैं. तिलक वर्मा ने भारत के लिए 36 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 47.43 की औसत से 996 रन बनाए हैं. तिलक वर्मा ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 2 शतक और 4 अर्धशतक जमाए हैं.

नंबर 5

स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल नंबर 5 पर बल्लेबाजी के लिए उतर सकते हैं. अक्षर पटेल गेंद व बल्ले से तूफान मचा सकते हैं. भारत के लिए 82 टी20 इंटरनेशनल मैचों में अक्षर पटेल ने 637 रन बनाने के अलावा 79 विकेट भी झटके हैं.

नंबर 6

फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर नीतीश रेड्डी को प्लेइंग इलेवन में मौका दिया जा सकता है और नंबर 6 पर बल्लेबाजी के लिए उतारा जा सकता है. नीतीश रेड्डी एक विस्फोटक बल्लेबाज, खतरनाक गेंदबाज और फुर्तीले फील्डर भी हैं. नीतीश रेड्डी उन खतरनाक खिलाड़ियों में शुमार हैं, जो महज एक ओवर में ही पूरे मैच का नतीजा बदल सकते हैं. नीतीश रेड्डी अगर टीम में आते हैं तो वरुण चक्रवर्ती को प्लेइंग इलेवन से बाहर बैठना पड़ सकता है. ऐसा इसलिए, क्योंकि ब्रिस्बेन में तेज गेंदबाजों के लिए अधिक मदद है.

नंबर 7

इस मैच में विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा नंबर 7 पर बल्लेबाजी के लिए उतर सकते हैं. जितेश शर्मा बेहद विस्फोटक बल्लेबाजी करने में माहिर हैं. जितेश शर्मा निचले क्रम में उतरकर बड़े-बड़े शॉट लगाने में माहिर हैं.

नंबर 8

शिवम दुबे नंबर 8 पर बल्लेबाजी के लिए उतर सकते हैं. टीम इंडिया के लिए यह बहुत अच्छी बात है कि शिवम दुबे गेंदबाजी के दौरान विकेट हासिल कर रहे हैं. साथ ही अपनी विस्फोटक बैटिंग के लिए मशहूर ये क्रिकेटर चंद गेंदों में मैच का रुख पलट सकता है. भारत के लिए 45 टी20 इंटरनेशनल मैचों में शिवम दुबे ने 607 रन बनाने के अलावा 21 विकेट भी झटके हैं.

ऑलराउंडर और स्पिन गेंदबाज

वॉशिंगटन सुंदर बतौर स्पिन ऑलराउंडर प्लेइंग इलेवन में शामिल होंगे. ऐसे में कप्तान सूर्यकुमार यादव मजबूरन वरुण चक्रवर्ती को प्लेइंग इलेवन से बाहर कर सकते हैं.

ये होंगे तेज गेंदबाज

जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह को प्लेइंग इलेवन में चुना जाएगा. जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह ऑस्ट्रेलिया की टीम को तहस-नहस कर सकते हैं. ऑलराउंडर नीतीश रेड्डी और शिवम दुबे तीसरे व चौथे तेज गेंदबाज की भूमिका निभाएंगे.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांचवें टी20 मैच के लिए भारत की संभावित Playing XI

अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल (उपकप्तान), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, नीतीश रेड्डी, जितेश शर्मा, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह.



Source link