खरगोन में डीआईजी बहुगुणा की अपराध समीक्षा बैठक: टीआई-एसडीओपी से चर्चा, गंभीर अपराधों को सर्विलांस पर रखने के निर्देश – Khargone News

खरगोन में डीआईजी बहुगुणा की अपराध समीक्षा बैठक:  टीआई-एसडीओपी से चर्चा, गंभीर अपराधों को सर्विलांस पर रखने के निर्देश – Khargone News


निमाड़ रेंज के उप पुलिस महानिरीक्षक (डीआईजी) सिद्धार्थ बहुगुणा ने शनिवार को खरगोन पुलिस कंट्रोल रूम में वार्षिक अपराध समीक्षा बैठक की। उन्होंने गंभीर लंबित अपराधों में अंतिम प्रतिवेदन कोर्ट में प्रस्तुत करने और फरार अपराधियों की धरपकड़ के निर्देश दिए

.

बैठक के बाद डीआईजी बहुगुणा ने खरगोन जिले में अपराधों पर पुलिस की कार्रवाई को संतोषजनक बताया। उन्होंने गोवंश परिवहन, अवैध फायर आर्म्स तस्करी, लंबित संपत्ति अपराध, महिला अपराध और जुआ-सट्टा पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। आर्म्स एक्ट, गोवंश तस्करी और एनडीपीएस एक्ट के मामलों में फरार अपराधियों को सर्विलांस पर रखकर पकड़ने के भी निर्देश दिए गए।

यह बैठक शनिवार शाम 4 बजे से लगभग दो घंटे तक चली। पुलिस अधीक्षक (एसपी) रवींद्र वर्मा ने जिले में अपराध संबंधी एक प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) शकुंतला रूहल, बिट्टू सहगल सहित जिले के सभी एसडीओपी, थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।



Source link