एएसपी राकेश खाखा को शिकायत करते परिजन व अन्य।
रतलाम के एसपी ऑफिस में पदस्थ हेड कॉन्स्टेबल की फांसी लगाकर सुसाइड करने के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतक हेड कॉन्स्टेबल के माता-पिता व अन्य परिजनों ने मृतक की पत्नी व दो बेटों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। परिजनों ने शनिवार शाम एसपी ऑफिस पहुंच एस
.
शुक्रवार सुबह डीआरपी लाइन स्थित पुलिस क्वर्टार में हेड कॉन्स्टेबल कोदरसिंह पिता काल चारेल का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला था। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को पीएम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा था। मृतक की पत्नी शांति बाई ने पति को कैंसर की बीमारी से चार साल से परेशान होने की बात बताई थी।
शुक्रवार रात ही वह इंदौर से इलाज कराकर लौटे थे। परिजनों की शिकायत पर एएसपी राकेश खाखा ने जांच का आश्वासन दिया है।
एसपी ऑफिस में मौजूद जिला पंचायत उपाध्यक्ष केशु निनामा के साथ परिजन व ग्रामीण।
बेटों से झगड़ा हुआ था परिजन एसपी के नाम ज्ञापन सौंपने जिला पंचायत उपाध्यक्ष केशु निनामा के साथ पहुंचे थे। ज्ञापन में मृतक के भाणेज. माता-पिता व अन्य परिजनों ने आरोप लगाए कि कोदरसिंह के दोनों बेटों का अपने पिता से जनवरी माह में झगड़ा हुआ ता। इस कारण से वह पिछले 7 से 8 माह से अलग रूम लेकर रहते थे।
सुसाइड वाले दिन भी जबरदस्ती घसीट कर दोनों बेटे व पत्नी इन्हें पुलिस क्वर्टार में लेकर गए। यह घटना आसपास के लोगों ने भी देखी है। इसके बाद उन्होंने आत्महत्या कर ली। परिजनों ने सुसाइड को संदिग्ध मानते हुए मृतक की पत्नि शांतिबाई एव बेटे अंकित व दीपक पर शक जाहिर किया है।
दो शादी कर रखी थी यह भी सामने आया है कि मृतक पुलिसकर्मी ने दो शादी की थी। पहली पत्नी गीता थी जिससे करीब 15 साल पहले तलाक हो गया। पहली पत्नी से कोई बच्चे नहीं है। इसके बाद इन्होंने दूसरी शादी की। जिससे इनके दो बेटे है। हालांकि अभी तक पीएम रिपोर्ट पुलिस को नहीं मिली है। पीएम रिपोर्ट व परिजनों के बयान के बाद पुलिस आगे की जांच में जुटेगी।
एएसपी राकेश खाखा ने बताया कि परिजनों ने शिकायत की है। इसकी जांच की जाएगी। पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।