राहुल गांधी बोले- दिल टूट सा गया: एमपी में भाजपा ने बच्चों की थाली तक चुरा ली; पोस्ट के बाद थाली में परोसा खाना – Sheopur News

राहुल गांधी बोले- दिल टूट सा गया:  एमपी में भाजपा ने बच्चों की थाली तक चुरा ली; पोस्ट के बाद थाली में परोसा खाना – Sheopur News


श्योपुर के हुल्लपुर सरकारी स्कूल में बच्चों को कागज पर मिड-डे मील परोसने का मामला तूल पकड़ने के बाद हालात बदल गए हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा ‘बच्चों की थाली चुरा ली’ वाले ट्वीट के बाद शनिवार को प्रशासन हरकत में आया। स्कूल में बच्चों को रद्द

.

पूर्व वन मंत्री रामनिवास रावत और एसडीएम अभिषेक मिश्रा स्कूल पहुंचे और बच्चों के साथ बैठकर खाना खाया। उन्होंने भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता की जांच की और कहा कि अब ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी

4 नवंबर को मिड डे मील कागज पर परोसा गया। खाना खाते हुए स्कूली बच्चे।

कागज पर परोसा था मिड डे मील दरअसल, 4 नवंबर को बच्चों को कागज पर मिड-डे मील परोसा गया था। इसका वीडियो वायरल होने पर मामला सुर्खियों में आया। इस मामले में शाला प्रभारी भोगीराम धाकड़ को सस्पेंड कर दिया गया। वहीं स्व-सहायता समूह का एग्रीमेंट निरस्त कर दिया गया।

7 दिनों से रद्दी पेपर पर खिला रहे थे खाना

वीडियो सामने आने के बाद बीईओ हरिशंकर गर्ग मौके पर पहुंचे और रिपोर्ट दी। खाना देने वाले समूह ने प्रशासन के सामने पक्ष रखते हुए बताया था कि समूह में पांच महिलाएं हैं। इनमें से दो महिलाएं बाहर थीं। इसके चलते 7 दिन से तीन महिलाएं ही काम कर रही थीं। बर्तन ना मांजना पड़े, इसलिए कागज पर भोजन​ खिलाया जा रहा था। इसके बावजूद पेरेंट्स की ओर से कोई शिकायत नहीं की गई।

बच्चों को इस तरह पेपर पर परोसा मिड डे मील।

बच्चों को इस तरह पेपर पर परोसा मिड डे मील।

राहुल गांधी ने लिखा-दिल टूट सा गया

कलेक्टर ने दिए मॉनिटरिंग के लिए निर्देश इधर, कलेक्टर और जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा ने पूरे जिले में मिड-डे मील वितरण की सख्त समीक्षा के निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि बच्चों के भोजन में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों और जिम्मेदारों पर तत्काल कठोर कार्रवाई की जाएगी।

रामनिवास रावत ने स्कूल परिसर में बच्चों के साथ बैठकर भोजन किया।

रामनिवास रावत ने स्कूल परिसर में बच्चों के साथ बैठकर भोजन किया।

स्कूल शिक्षा मंत्री ने कहा- पहले ही कार्रवाई कर चुके स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने राहुल गांधी के पोस्ट को लेकर कहा कि पहले ही संबंधित शिक्षक और स्वयं सहायता समूह के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है। मॉनिटरिंग दल भी गठित किए जा चुके हैं।

उन्होंने कहा कि हम यह भी पूछना चाहते हैं कि 20-21 नवंबर 2024 को #तेलंगाना राज्य के #नारायणपेट जिले के #मगनूर मंडल स्थित जिला पंचायत के स्कूल मे लगभग पचास छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। क्योंकि उनके मध्यान भोजन को सड़े अनाज से बनाया गया था जिसमें कीड़े भी थे।

क्या तेलंगाना के कांग्रेसी मुख्यमंत्री और उनके नेता राहुल गांधी जी को इस प्रकार की घटना पर कोई शर्म आती है। क्या इतनी बड़ी घटना पर उनकी सरकार और नेता द्वारा कोई कार्रवाई की गई?

यह खबर भी पढ़ें

श्योपुर में छात्रों को रद्दी पेपर पर खाना खिलाया श्योपुर के विजयपुर के स्कूल में बच्चों को रद्दी पेपर पर खाना खिलाने के मामले में स्कूल प्रभारी को सस्पेंड कर दिया गया। मामला हुल्लपुर माध्यमिक शाला का है। यहां बच्चों को भोजन परोसने के लिए थाली की जगह रद्दी कागजों का इस्तेमाल किया गया था। पढ़ें पूरी खबर



Source link