सतना में गुंडा-बदमाशों के घर के बाहर पुलिस की माइकिंग: जिला बदर अपराधी दिखें तो तुरंत दें सूचना, पहचान रहेगी गुप्त – Satna News

सतना में गुंडा-बदमाशों के घर के बाहर पुलिस की माइकिंग:  जिला बदर अपराधी दिखें तो तुरंत दें सूचना, पहचान रहेगी गुप्त – Satna News



सतना पुलिस ने अपराधियों में भय और आमजन में भरोसा बढ़ाने के लिए नया कदम उठाया है। एसपी हंसराज सिंह के निर्देश पर थाना क्षेत्रों में चिन्हित व जिला बदर अपराधियों के घर के बाहर पुलिस ने माइकिंग कर लोगों से सतर्क रहने और सूचना देने की अपील की।

.

शुक्रवार को शहर अनुभाग के कोलगवां, कोतवाली और सिविल लाइन थाना क्षेत्रों में यह अभियान चलाया गया। पुलिस टीम अपराधियों के घर पहुंची और माइकिंग के जरिए लोगों को उनके आपराधिक रिकॉर्ड और मौजूदा स्थिति से अवगत कराया।

गैरकानूनी गतिविधि दिखे तो तुरंत सूचना दें

अनाउंसमेंट में स्पष्ट कहा गया कि यदि कोई भी चिन्हित अपराधी किसी गैरकानूनी गतिविधि में लिप्त पाया जाता है या अपराध करने की कोशिश करता है तो नागरिक बिना डर पुलिस को सूचना दें। पुलिस ने आश्वस्त किया कि शिकायतकर्ता की पहचान गुप्त रखी जाएगी और अपराधी पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इन अपराधियों के नाम की हुई घोषणा

सिटी कोतवाली- शिवम साहू, शिवप्रसाद वंशकार

सिविल लाइन थाना- शाहिद उर्फ कुल्लू

कोलगवां थाना- जिला बदर अपराधियों के नाम की माइकिंग

पुलिस ने दल-बल के साथ इलाके में भ्रमण कर लोगों को सुरक्षा संबंधी जानकारी दी और सहयोग मांगा।



Source link