सनावद-पुनासा हाईवे पर करौली गांव में चक्काजाम: ग्रामीण बोले- रफ्तार ले रही जान, 8 जगह स्पीड ब्रेकर बनाए; 3 दिन का आश्वासन – Khandwa News

सनावद-पुनासा हाईवे पर करौली गांव में चक्काजाम:  ग्रामीण बोले- रफ्तार ले रही जान, 8 जगह स्पीड ब्रेकर बनाए; 3 दिन का आश्वासन – Khandwa News


खंडवा जिले के करौली गांव में ग्रामीणों ने शनिवार को हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। करीब दो घंटे तक लोग हाईवे पर बैठे रहे, इस दौरान दोनों तरफ लंबा जाम लग गया। सूचना मिलने के बाद तहसीलदार मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने कहा कि हाईवे पर वाहनों की तेज रफ्तार लो

.

ग्रामीण अमूल चंद्रे ने बताया कि सनावद-पुनासा रोड़ पर आए दिन हादसे होते है। इनमें करौली गांव और आसपास तो रोज एक-दो वाहन पलटने की खबरें आ जाती है। इन हादसों में लोग जान भी गवां रहे है। एक दिन पहले शुक्रवार की रात में भी हादसा हो गया। बाइक सवार 3 लोग बोलेरो कार से टकरा गए।

इनमें एक बड़नगर गांव के एक 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई। वहीं चार दिन पहले बाइक सवार पटवारी की मौत भी हो गई थी।

3 दिन में स्पीड ब्रेकर बनवाने का आश्वासन चक्काजाम की सूचना मिलने के बाद करौली चौकी पुलिस अलर्ट हो गई। वाहनों को रोक दिया गया, वहीं मौके पर पहुंचे तहसीलदार नरेंद्र मुवेल ने हाईवे एजेंसी एमपीआरडीसी भोपाल के अधिकारियों से फोन पर बात की।

इसके बाद ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि गांव में जहां 8 सार्वजनिक स्थान बताए गए है, वहां 3 दिन के भीतर स्पीड ब्रेकर बनवा दिए जाएंगे। इस आश्वासन के बाद ग्रामीण माने और चक्काजाम खत्म हुआ। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि आश्वासन पर अमल न हुआ तो फिर से आंदोलन करेंगे।



Source link