सागर के गढ़ाकोटा में मकान की दूसरी मंजिल पर आग: घर में रखे पटाखे फूटे; फायर फाइटर ने पाया काबू, मकान सील – Sagar News

सागर के गढ़ाकोटा में मकान की दूसरी मंजिल पर आग:  घर में रखे पटाखे फूटे; फायर फाइटर ने पाया काबू, मकान सील – Sagar News


मकान में लगे पटाखों में लगी आग पर काबू पाते फायरकर्मी।

सागर जिले के गढ़ाकोटा में टॉकीज चौराहे के पास स्थित एक मकान की दूसरी मंजिल पर शुक्रवार रात आग लग गई। आग लगते ही पटाखे फूटने लगे, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। फायर फाइटर की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं ह

.

जानकारी के मुताबिक, टॉकीज चौराहे के पास रहवासी इलाके में दीपक गुप्ता का मकान है। मकान की पहली मंजिल पर परिवार रहता है और नीचे दुकान है। देर रात दूसरी मंजिल पर अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। मकान में रहने वाले लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इसके बाद फायर फाइटर की टीम ने आग को बुझाया।

पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि परिवार पटाखों का व्यवसाय करता है। दीपावली के लिए लाए गए बचा हुआ स्टॉक दूसरी मंजिल पर रखा था। इन्हीं पटाखों में अज्ञात कारणों से आग लगी, जिसके कारण धमाके जैसी आवाजें हुईं।

घटनास्थल पर लगी लोगों की भीड़, पुलिस मौके पर पहुंची।

मकान सील कर जांच कर रहे

गढ़ाकोटा थाना प्रभारी रजनीकांत दुबे ने बताया कि टॉकीज चौराहे पर मकान में आग लगने की सूचना पर मौके पर पहुंचा। आग को बुझाया गया। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि मकान में पटाखा रखे थे। जिनमें आग लगी थी। तहसीलदार महेंद्र दुबे ने मौके पर पहुंचकर मकान को सील कर दिया है। आगजनी में बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। मामले में जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

घटना के बाद मकान सील किया गया।

घटना के बाद मकान सील किया गया।

मकान में लगी आग बुझाते हुए फायर कर्मी।

मकान में लगी आग बुझाते हुए फायर कर्मी।



Source link