18 चौके.. 6 छक्के.. 163 रन! ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों में अभिषेक शर्मा ने फैलाई दहशत, जीत लिया ये अवॉर्ड

18 चौके.. 6 छक्के.. 163 रन! ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों में अभिषेक शर्मा ने फैलाई दहशत, जीत लिया ये अवॉर्ड


Abhishek Sharma: भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 इंटरेनशनल सीरीज 2-1 से जीती. ब्रिस्बेन में आखिरी मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ा. इससे पहले भारत ने तीसरा और चौथा मैच जीतकर बढ़त बनाई थी. ऑस्ट्रेलिया को एकमात्र जीत दूसरे टी20 में मिली, जबकि पहला मैच भी बारिश ने धो दिया था. टीम इंडिया के युवा ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का इस पूरी सीरीज में बल्ला बोला. उन्होंने तूफानी बैटिंग करते हुए कंगारू गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाईं. अभिषेक ने 160 से ऊपर के स्ट्राइक रेट से रन बनाए. शानदार बैटिंग के लिए अभिषेक को एक अवॉर्ड भी दिया गया.

तूफानी बैटिंग से बनाए सबसे ज्यादा रन

अभिषेक शर्मा का यह पहला ऑस्ट्रेलिया दौरा रहा, जिसमें उन्होंने तूफानी बल्लेबाजी से कंगारू टीम में दहशत फैला दी. पहले ही टी20 मुकाबले से अभिषेक ने बेखौफ बल्लेबाजी दिखाई. 5 मैचों में अभिषेक के बल्ले से 163 रन निकले. अभिषेक ने 160 से ऊपर की स्ट्राइक रेट से बैटिंग की. उनके बल्ले से 18 चौके और 6 छक्के निकले. अभिषेक ने एक अर्धशतक भी लगाया, जो दूसरे टी20 मैच में आया था. अभिषेक सीरीज में टॉप रन स्कोरर रहे. उनके बाद अभिषेक के साथी ओपनर शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा रन बनाए. गिल ने 5 मैचों में 132 रन बनाए. ये दोनों बल्लेबाज ही इस सीरीज में 100 रन का आंकड़ा पार कर पाए.

Add Zee News as a Preferred Source


जीता ये अवॉर्ड

अभिषेक ने सबसे ज्यादा रन बनाकर प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड नाम किया. इससे पहले अभिषेक शर्मा ने एशिया कप 2025 में भी रनों का अंबार लगाया था. भारत ने 9वीं बार एशिया कप का खिताब जीत था, जिसमें अभिषेक की अहम भूमिका रही. वह इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाकर प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने. नाथस एलिस टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे. उन्होंने 9 विकेट चटकाए. दूसरे नंबर पर भारतीय मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती रहे. उन्होंने 5 विकेट लिए.



Source link